एक्सप्लोरर

बदलने वाले हैं ट्रैफिक रूल, अब कैंसिल नहीं होगा आपका ड्राइविंग लाइसेंस, जानें क्या है नियम

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर वाहन चालकों का लाइसेंस 3 महीने के लिए कैंसिल हो जाता है. लेकिन अब सड़क परिवहन मंत्रालय यानि (Ministry of Road Transport) मोटर व्‍हीकल एक्‍ट में संशोधन करने की तैयारी कर रहा है. जिसके तहत आपको ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सिर्फ नियम के उल्लंघन का जुर्माना देना होगा. आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल नहीं होगा.

ट्रैफिक नियमों में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है. अभी तक ट्रैफिक नियम तोड़ने पर वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल हो जाता था, लेकिन अब सड़क परिवहन मंत्रालय इस तरह ट्रैफिक नियमों में संशोधन की तैयारी कर रहा है. नए नियम के लागू होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ड्राइविंग लाइसेंस को इनबाउंड नहीं कर पाएगी. यानि अगर आप किसी ट्रैफिक नियम को तोड़ते हैं तो आपको सिर्फ उसका जुर्माना देना होगा. इस नियम से चालकों को काफी राहत मिलेगी. सरकार वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए ऐसी योजना बना रहा है.

हाल ही में संशोधित मोटर व्‍हीकल एक्‍ट लागू होने के बाद कुछ ट्रैफिक नियमों के उल्‍लंघन पर जुर्माना और ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए इनबॉउंड करने का नियम है. यानी अगर आप ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो ट्रैफिक पुलिस आपका लाइसेंस जब्‍त तक कर संबंधित ट्रैफिक कार्यालय में जमा करा देती है. आप इसे 3 महीने बाद ही वापस पा सकते है.

हालांकि इस नियम से लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है. खासकर उन लोगों को जो एक राज्य से दूसरे राज्‍य में सफर करते हैं. ऐसे में जहां आपने ट्रैफिक नियम तोड़ा होगा पुलिस उसी राज्‍य, जिला, शहर में आपका लाइसेंस इनबॉउंड कर लेती है. ऐसी स्थिति में आप 3 महीने तक गाड़ी नहीं चला सकते. आपकी अवधि खत्म होने पर आपको उसी शहर में जाकर अपना लाइसेंस वापस लेना पड़ता है. ये पूरी प्रक्रिया काफी जटिल है और इसमें काफी समय भी लगता है. इस पूरी स्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी ट्रांसपोर्टर्स को होती है.

ऐसे में अगर सरकार जल्द ही नया नियम लागू करती है तो इससे आम लोगों को भारी राहत मिलेगी. ऐसा भी कई बार होता है जब चालक अनजाने में ट्रैफिक नियम तोड़ देते हैं और उनका लाइसेंस कैंसिल हो जाता है. इस तरह नया नियम आने पर आपको सिर्फ नियम के उल्लंघन ने मुताबिक जुर्माना देना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget