एक्सप्लोरर

आपकी भी गाड़ी का अचानक कट जाता है चालान? हो जाएं सावाधान, नहीं तो भरना होगा जुर्माना

Traffic Police Cut Challan: आजकल पता भी नहीं चलता और पलक झपकते ही चालान कट जाता है. इस चालान से बचने के लिए क्या किया जाए कि लोगों को भारी जुर्माना न भरना पड़े, यहां जानिए.

Traffic Rules Advisory: ट्रैफिक रूल्स लोगों की सुरक्षा के लिए होते हैं. एक छोटी सी गलती की वजह से आपकी या किसी अन्य व्यक्ति की जान न चली जाए, इसके लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है. अगर लोग इन नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस उनका चालान काट सकती है. लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं कि आपको पता भी नहीं चलता और आपके वाहन का चालान कट जाता है. ट्रैफिक पुलिस इन मामलों में काफी मुस्तैद नजर आती है.

सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

सरकार ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए हैं. नेशनल हाईवे पर भी इन कैमरों को इंस्टॉल किया गया है. कैमरे में गाड़ी के ओवरस्पीड करने पर या कोई भी अन्य नियम के तोड़ने पर जानकारी आ जाती है, जिसके बाद उस गाड़ी का चालान काट दिया जाता है.

फोटो क्लिक होने से कटता है चालान

ट्रैफिक पुलिस भी अपने हाथ मे मोबाइल फोन रखती है. शहरी इलाकों में व्यस्त सड़कों पर जाम की स्थिति में भी किसी व्यक्ति के ट्रैफिक रूल्स ब्रेक करने पर, यातायात पुलिस तुरंत ही फोटो खींच लेती है. इसके बाद उस वाहन के जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चालान कटने का मैसेज भेज दिया जाता है. चालान कटने की स्थिति में वाहन के मालिक को भुगतान करना जरूरी है.

भारत में कितने का कटता है चालान?

देश में अलग-अलग ट्रैफिक रूल्स के उल्लंघन पर अलग-अलग राशि निर्धारित है. लोगों को तय राशि के मुताबिक ही भुगतान करना होता है.

  • अगर कोई व्यक्ति नशा किए हुए गाड़ी चलाता है, तो उसका 10 हजार रुपये और 6 महीने की सजा का चालान काटा जाता है. वहीं इस गलती के दोहराने पर 15 हजार रुपये भरने पड़ते हैं और दो साल की सजा भी हो सकती है.
  • अगर कोई व्यक्ति बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाता है, तो ट्रैफिक पुलिस उसका 1000 रुपये का चालान काटती है.
  • अगर आप ट्रैफिक सिंग्नल को फॉलो नहीं करते हैं, तो 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का चालान कट सकता है. इसके साथ ही 6 महीने से लेकर एक साल तक की जेल की सजा भी काटनी पड़ सकती है.

इस तरह के सभी चालानों से बचने के लिए ट्रैफिक रूल्स का पालन करना चाहिए. वहीं चालान कटने की स्थिति में दोबारा वही गलती करने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Fortuner बनाने वाली का जलवा, सिर्फ 1 महीने में बेच दी इतनी कारें, देश से बाहर भी डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्सप्रेसवे पर लेन बदली तो कटेगा चालान, नया हाईवे नियम लागू
एक्सप्रेसवे पर लेन बदली तो कटेगा चालान, नया हाईवे नियम लागू
Car Leaking Water: कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
Tata Nexon CAMO Edition हुआ लॉन्च, Brezza की बढ़ी टेंशन
Tata Nexon CAMO Edition हुआ लॉन्च, Brezza की बढ़ी टेंशन
PUC Certificate Rules : क्या 10 साल पुरानी गाड़ियों का नहीं बनेगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट? जानें नियम
क्या 10 साल पुरानी गाड़ियों का नहीं बनेगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट? जानें नियम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget