एक्सप्लोरर

टोयोटा लाई इलेक्ट्रिक SUV, मारुति ई-विटारा के प्लेटफॉर्म पर हुई तैयार, जानें रेंज और फीचर्स

Toyota Urban Cruiser EV: टोयोटा ने Urban Cruiser EV पेश की है, जो मारुति ई-विटारा के प्लेटफॉर्म पर आधारित है. आइए इसकी रेंज, फीचर्स और लॉन्च के बारे में पूरी डिटेल्स जानते हैं.

सुजुकी और टोयोटा भारतीय बाजार में एक जैसे वाहनों को एक ही प्लेटफॉर्म पर बनाकर अलग-अलग नामों से बेच रही हैं. अब तक इस लिस्ट में अर्टिगा-रुमियन, फ्रोंक्स-टैसर, बलेनो-ग्लैंजा और इनोवा-इनविक्टो जैसे मॉडल शामिल हैं. अब इस लिस्ट में जल्द ही एक और नया मॉडल जुड़ने वाला है.

दरअसल, टोयोटा ने हाल ही में 2025 गायकिंदो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में अपनी नई Urban Cruiser EV को पेश किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत में मारुति ई-विटारा या मारुति ई-एस्कुडो नाम से लॉन्च किया जा सकता है. ये SUV ई-विटारा के प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी. 

कैसा है फ्रंट लुक और इंटीरियर?

  • Toyota Urban Cruiser EV का फ्रंट लुक काफी अट्रैक्टिव और मॉडर्न है. इसमें हैमरहेड-स्टाइल ग्रिल दी गई है, जो इसे “स्माइली फेस” जैसा रूप देती है. इसके साथ LED DRLs और पिक्सेल-स्टाइल टर्न इंडिकेटर्स इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं. साइड और रियर लुक की बात करें तो इसमें बॉडी-कलर डोर हैंडल, व्हील आर्च क्लैडिंग और ब्लैक-आउट पिलर्स हैं. वहीं, रियर हिस्से में शार्क फिन एंटीना, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और रियर वाइपर जैसे प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं. 

  • इंटीरियर की बात करें तो Toyota Urban Cruiser EV का इंटीरियर काफी हद तक मारुति ई-एस्कुडो जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ एक्स्ट्रा और बेहतर फीचर्स देखने को मिलते हैं. इसमें 10.25-इंच का मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को वायरलेस तरीके से सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जर, शिफ्ट-बाय-वायर गियर सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, फिक्स्ड ग्लास रूफ और डुअल-डेक सेंटर कंसोल जैसे फीचर्स दिया गया है.

  • इस इलेक्ट्रिक SUV की लंबाई 4,285 mm, चौड़ाई 1,800 mm, ऊंचाई 1,640 mm, और व्हीलबेस 2,700 mm है. यह Toyota Yaris Cross से बड़ी और bZ4X से थोड़ी छोटी है. पावरट्रेन और बैटरी की बात करें तो Toyota Urban Cruiser EV को तीन अलग-अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा. इन सभी वैरिएंट्स में 150 kW तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे चार्जिंग समय में काफी बचत हो सकेगी.

भारत में कब होगी लॉन्च?

  • भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन इसे इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो 2025 में शोकेस किया जा चुका है. उम्मीद है कि यह SUV भारत में मारुति ई-विटारा के बाद लॉन्च होगी. 

ये भी पढ़ें: 10 लाख रुपये से कम में मारुति लॉन्च करने जा रही 'Mini Grand Vitara', जानिए खासियत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget