Volkswagen Virtus Facelift: नई Virtus में 360° कैमरा और AI फीचर्स, दिसंबर में होगी लॉन्च
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च होगी Volkswagen Virtus Facelift. जानिए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 360-डिग्री कैमरा, AI फीचर्स और नए लुक से जुड़ी पूरी जानकारी.

Volkswagen Virtus Facelift: हमारे देश में फॉक्सवैगन कंपनी की भी कार की डिमांड बहुत ज्यादा है और लोग कंपनी की गाड़ी पसंद करते हैं. बता दें कि फॉक्सवैगन ने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज सेडान वर्टस के नए फेसलिफ्ट मॉडल को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी दिसंबर में फेसलिफ्ट वर्टस को लॉन्च करेगी.
जानकारी दें दे कि इस बार सेडान में नए कॉस्मेटिक बदलावों और प्रीमियम फीचर्स के साथ-साथ एक नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी देखने को मिलेगा. तो चलिए इस खबर में जानतें हैं कि फॉक्सवैगन सेडान वर्टस में कौन-कौन से दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं.
नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
बता दें कि नई वर्टस फेसलिफ्ट में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर TSI टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर 4-सिलेंडर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा. लेकिन 1.0-लीटर इंजन के साथ सबसे बड़ा बदलाव नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स होगा.
जो पुराने 6-स्पीड यूनिट की जगह लेगा. इसके अलावा इसमें मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी रहेगा. वहीं ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर इंजन में केवल 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ही मिलेगा जो GT लाइन वेरिएंट्स को दमदार परफॉर्मेंस और स्मूथ पावर डिलीवरी देगा.
यह भी पढ़ें: Car Engine Noise: कार के अंदर आ रही है इंजन की आवाज, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
नया फ्रंट लुक और एक्सटीरियर डिजाइन
जबकि अब बात करें डिज़ाइन की तो वर्टस फेसलिफ्ट के फ्रंट प्रोफाइल में कुछ चीजें नया देखने को मिलेगा. इसमें नए रिप्रोफाइल्ड बंपर, नई ग्रिल और ताइगुन से इंस्पायर नए हेडलैम्प्स दिए जाएंगे.
लेकिन इसमें फुल इल्यूमिनेटेड लाइट बार नहीं मिलेगा. रियर प्रोफाइल में भी हल्के बदलाव किए जाएंगे ताकि सेडान को पहले से ज्यादा मस्कुलर और आधुनिक लुक दिया जा सके. इसके साथ ही कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी जोड़े जाएंगे जो इसके स्पोर्टी स्टांस को बढ़ाएंगे.
360° कैमरा और AI टेक्नोलॉजी से लैस केबिन
बता दें कि फीचर्स के मामले में कंपनी कोई कमी नहीं छोड़ रही है. क्योंकि वर्टस फेसलिफ्ट में नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो AI आधारित वॉइस कमांड्स को सपोर्ट करेगा. जबकि इसमें सबसे बड़ा अपडेट 360-डिग्री कैमरा का होने वाला है जिसके चलते अब पार्किंग करने में कोई परेशानी नहीं होगी.
वहीं केबिन के अंदर पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगी.
दिसंबर में होगी लॉन्च
बता दें कि फॉक्सवैगन वर्टस के नए फेसलिफ्ट मॉडल को दिसंबर में काफी सही कीमत पर लॉन्च करने का प्लान बना रही है. वहीं भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हाल ही में अपडेट हुई स्कोडा स्लाविया और हुंडई वर्ना जैसी कारों से होगा.
हालांकि स्लाविया की तरह इसमें रियर सीट मसाजर जैसे फीचर्स नहीं दिए जाएंगे लेकिन नए लुक, 360-डिग्री कैमरे और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के दम पर यह ड्राइविंग के शौकीनों के लिए सबसे पसंदीदा सेडान बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें: Indian Automobile Leaders: किस कार में चलते हैं भारतीय कार कंपनियों के ये मालिक? देख लें पूरी लिस्ट





















