एक्सप्लोरर

टोयोटा ने लॉन्च कर दी 467KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV, लुक से लेकर फीचर्स तक सब कुछ है जबरदस्त, जानें पूरी डिटेल्स

Toyota New Electric SUV:  टोयोटा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV C-HR लॉन्च कर दी है जो सिंगल चार्ज में 467KM की रेंज देती है.आइए इसके फीचर्स, रेंज और कीमत के बारे में जानते हैं.

Toyota New Electric SUV: जब भारत में लोग Maruti की पहली EV का इंतजार कर रहे हैं, उसी दौरान Toyota ने चुपचाप अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV C-HR को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. अमेरिका में 2026 में इसकी बिक्री शुरू होगी और यह कंपनी की अब तक की सबसे आधुनिक बैटरी-इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) में से एक होगी.

2026 Toyota C-HR EV में 74.7 kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो 467 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है. यह डुअल मोटर AWD सेटअप के साथ आती है और इसका पावर आउटपुट 338 hp है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5 सेकंड में पकड़ सकती है, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस से भरपूर बनाता है.

चार्जिंग टेक्नोलॉजी और बैटरी प्री-कंडीशनिंग

Toyota C-HR EV को e-TNGA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें चार्जिंग के कई मॉडर्न ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें एक 11 kW का ऑन-बोर्ड AC चार्जर, लेवल 3 NACS DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, और लेवल 1 और लेवल 2 AC चार्जिंग की सुविधा मिलती है. इस SUV को DC फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 30 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, यह इलेक्ट्रिक SUV बैटरी प्री-कंडीशनिंग सिस्टम से भी लैस है, जो ठंडे मौसम में बैटरी को फास्ट चार्जिंग के लिए पहले से तैयार करता है. यह सुविधा मैनुअल और ऑटोमैटिक-दोनों मोड में काम करती है.

दमदार लुक और फीचर्स से भरपूर

2026 Toyota C-HR EV को दो ट्रिम्स में पेश किया गया है – SE और XSE, जिनमें स्टाइल, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं. SE ट्रिम में 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स, पावर्ड टेलगेट, रूफ रेल, पैनोरमिक सनरूफ, हीटेड फ्रंट सीटें और स्टीयरिंग व्हील, 14-इंच का टचस्क्रीन Toyota ऑडियो सिस्टम, डुअल वायरलेस चार्जिंग पैड, फ्रंट और रियर पार्किंग असिस्ट, तथा ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

XSE ट्रिम में इससे और भी ज्यादा प्रीमियम फीचर्स दी गई हैं, जैसे कि 20-इंच अलॉय व्हील्स, 8-वे पावर पैसेंजर सीट, ड्राइवर मेमोरी सीट, ट्रैफिक जाम असिस्ट, लेन चेंज असिस्ट, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, और 9-स्पीकर JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम. साथ ही, दोनों ट्रिम्स में Toyota का Safety Sense 3.0 स्टैंडर्ड रूप में मिलता है.

कीमत और पोजिशनिंग:

2026 Toyota C-HR EV की कीमत अमेरिका में लगभग $42,000 (लगभग 36 लाख रुपये) से शुरू हो सकती है. कंपनी इसे अपने BEV पोर्टफोलियो में bZ4X से ऊपर पोजिशन करने की योजना बना रही है.

भारत में लॉन्च कब होगी?

बता दें कि Toyota ने भारत में भले ही अब तक कोई पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की है, लेकिन संभावना है कि Maruti Suzuki e-Vitara के आने के बाद Toyota भी इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित अपनी पहली EV भारतीय बाजार में पेश कर सकती है. वर्तमान में कंपनी भारत में हाइब्रिड कारों पर फोकस कर रही है, लेकिन भविष्य में इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री की तैयारी पूरी हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: शानदार माइलेज और ADAS वाली मेड-इन-इंडिया SUV को Japan NCAP में 4-स्टार रेटिंग! जानिए फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget