एक्सप्लोरर

Toyota Land Cruiser SE Electric: टोयोटा ने पेश की नई लैंड क्रूजर एसई इलेक्ट्रिक कांसेप्ट कार, मिलता है फ्यूचरिस्टिक डिजाइन 

इलेक्ट्रिक लैंड क्रूज़र के अलावा टोयोटा इवेंट में नेक्स्ट जेनरेशन मिड-साइज़ पिकअप ट्रक कॉन्सेप्ट का प्रदर्शन करेगी. यह एक मोनोकॉक बॉडी पर भी आधारित है.

Toyota Land Cruiser Electric: हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि सुजुकी 2023 जापान मोबिलिटी शो में न्यू जेनरेशन स्विफ्ट और नए इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉन्सेप्ट्स सहित कई नए वाहनों का प्रदर्शन करेगी. सिर्फ सुजुकी ही नहीं, बल्कि कई ओईएम इस कार्यक्रम में कई नई कारों, इलेक्ट्रिक वाहनों और कई तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे. इस इवेंट में टोयोटा नई लैंड क्रूजर एसई इलेक्ट्रिक और ईपीयू इलेक्ट्रिक पिक-अप सहित कई शानदार कॉन्सेप्ट्स का भी प्रदर्शन करेगी.

नई टोयोटा लैंड क्रूजर एसई इलेक्ट्रिक

टोयोटा ने बिल्कुल नए लैंड क्रूज़र एसई इलेक्ट्रिक वाहन का खुलासा किया है, जो जापान मोबिलिटी शो में शुरुआत के लिए तैयार है. टोयोटा ने कहा कि नई लैंड क्रूजर 3-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी दुनिया की कई जरूरतों को पूरा करती है. यह पहली बार है कि नई टोयोटा लैंड क्रूजर नेमप्लेट मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर आधारित है. टोयोटा का दावा है कि "मोनोकोक बॉडी उबड़-खाबड़ इलाकों से निपटने में अत्यधिक रेस्पॉन्सिव हैंडलिंग और सेल्फ कॉन्फिडेंस भी प्रदान करती है."

डाइमेंशन

शहरी क्षेत्रों और अन्य सड़क स्थितियों में गाड़ी चलाते समय यह बीईवी शांत और एक आरामदायक केबिन स्पेस बनाने में मदद करती है. नई लैंड क्रूजर एसई ईवी की लंबाई 5150 मिमी, चौड़ाई 1990 मिमी और ऊंचाई 1705 मिमी है, और इसका व्हीलबेस 3050 मिमी है.

नया टोयोटा ईपीयू पिक-अप ट्रक

इलेक्ट्रिक लैंड क्रूज़र के अलावा टोयोटा इवेंट में नेक्स्ट जेनरेशन मिड-साइज़ पिकअप ट्रक कॉन्सेप्ट का प्रदर्शन करेगी. यह एक मोनोकॉक बॉडी पर भी आधारित है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह अधिक प्रैक्टिकल और स्टाइलिश बीईवी बनाने के लिए हाई स्टेबिलिटी प्रदान करता है.

डबल कैब डिज़ाइन के साथ 5 मीटर से अधिक लंबाई वाला, ईपीयू पिक-अप का मोनोकॉक डिजाइन एक मल्टी पर्पस डेक स्पेस को सपोर्ट करता है, जो यूजर्स को उपयोग करने के लिए एक वाइड यूटिलिटी रेंज प्रदान करेगा. विभिन्न यूजर्स की प्राथमिकताओं को एडजस्ट करने के लिए केबिन का पिछला भाग डेक के साथ जुड़ा है, जो बाहरी एक्टिविटीज सहित मोबिलिटी लाइफ स्टाइल की एक वाइड रेंज को सपोर्ट करता है. बेहतर स्टेबिलिटी कंट्रोल और आरामदायक सवारी के लिए इलेक्ट्रिक वाहन में सेंटर ऑफ ग्रेविटी कम होता है. नया पिक-अप 5070 मिमी लंबा, 1910 मिमी चौड़ा और 1710 मिमी लंबा है, और इसका व्हीलबेस 3,350 मिमी है.

यह भी पढ़ें :- रेंज रोवर स्पोर्ट या जीप ग्रैंड चेरोकी, जानिए कौन सी ऑफ-रोडर एसयूवी है ज्यादा लग्जरी फीचर्स से लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या हवा के विपरीत चलाने पर भी घट जाता है कार का माइलेज?
क्या हवा के विपरीत चलाने पर भी घट जाता है कार का माइलेज?
6 KMPL माइलेज, फिर भी Wrangler Rubicon क्यों है पैसा वसूल?
6 KMPL माइलेज, फिर भी Wrangler Rubicon क्यों है पैसा वसूल?
SUV के लिए है 15 लाख का बजट, किसमें मिलता है सबसे बड़ा Boot Space?
SUV के लिए है 15 लाख का बजट, किसमें मिलता है सबसे बड़ा Boot Space?
Sedan खरीदनी है? जानें होंडा City और Slavia में कौन है पैसा वसूल
Sedan खरीदनी है? जानें होंडा City और Slavia में कौन है पैसा वसूल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget