एक्सप्लोरर

महिंद्रा एक्सयूवी700 और सफारी को टक्कर देने आ रही है मिनी फॉर्च्यूनर, इस साल के अंत में होगी पेश

इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों के साथ पेश किए जाने की संभावना है. इसकी कीमत कम रखने के लिए, टोयोटा 2.4-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प शामिल कर सकती है.

Affordable Toyota Fortuner: यह कोई नई बात नहीं है कि टोयोटा विकासशील बाजारों के लिए कम कीमत वाली फॉर्च्यूनर एसयूवी को तैयार कर रही है. उम्मीद है कि नई मिनी फॉर्च्यूनर इस साल के अंत तक ग्लोबल मार्केट में अपनी शुरुआत करेगी और सबसे पहले थाईलैंड में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. यह मौजूदा पॉपुलर फॉर्च्यूनर से थोड़ी छोटी और ज्यादा किफायती होगी. इसको FJ क्रूजर नाम मिलने की संभावना है. नई मिनी फॉर्च्यूनर कम कीमत वाले IMV O प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी.

फॉर्च्यूनर का किफायती विकल्प

मौजूदा जेनरेशन की टोयोटा फॉर्च्यूनर भारतीय ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर है. हालांकि, यह अपने कंप्टीटर्स की तुलना में काफी महंगी है. भारत के कुछ शहरों में फॉर्च्यूनर की ऑन-रोड कीमतें 60 लाख रुपये के पार चली गई हैं. कंपनी के पास तेजी से बढ़ते सी-एसयूवी सेगमेंट में कोई प्रोडक्ट नहीं है, जिसमें फिलहाल महिंद्रा एक्सयूवी700 और टाटा सफारी का दबदबा है. पहले यह अनुमान लगाया गया था कि टोयोटा कोरोला क्रॉस पर बेस्ड एक नई सी-सेगमेंट एसयूवी पेश करेगी. हालांकि इस प्रोजेक्ट को कैंसिल कर दिया गया है. 

हाइराइडर और फॉर्च्यूनर के बीच होगी शामिल

नई मिनी फॉर्च्यूनर, हाइराइडर और फॉर्च्यूनर के बीच के अंतर को भरने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. नया मॉडल कम लागत वाले IMV O प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा, जो खास तौर से कम लागत वाली लैडर-फ्रेम चेसिस है. कंपनी पहले से ही थाईलैंड में इस प्लांट पर आधारित एक किफायती हिलक्स चैंप लाइफस्टाइल पिक-अप बेच रही है.

डिजाइन

आईएमवी ओ आर्किटेक्चर, आईएमवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जो हिलक्स, फॉर्च्यूनर और इनोवा जैसी कारों के लिए इस्तेमाल होता है. आईएमवी प्लेटफॉर्म भारत में पहले से ही काफी हद तक लोकेलाइज है, जो टोयोटा को भारत में नए आर्किटेक्चर और किफायती फॉर्च्यूनर लाने में मदद करेगा. नई एसयूवी में रेट्रो-स्टाइलिंग एलिमेंट्स के साथ बॉक्सी डिज़ाइन बरकरार रहने की संभावना है. इसमें समान 2,750 मिमी लंबे व्हीलबेस के साथ आने की उम्मीद है, कंपनी इसे 5 और 7-सीटर दोनों ऑप्शन पेश कर सकती है. 

इंजन

इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों के साथ पेश किए जाने की संभावना है. इसकी कीमत कम रखने के लिए, टोयोटा 2.4-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प शामिल कर सकती है, जो भारत में इनोवा क्रिस्टा में भी मिलता है. इसके अलावा, एसयूवी में 2.7-लीटर या 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिल सकता है.

यह भी पढ़ें -

भारत में कल पेश होगी नई एमजी 5 सेडान, जानिए इस प्रीमियम कार से जुड़ी खास डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget