एक्सप्लोरर

Toyota Taisor: टोयोटा करने वाली है माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में एंट्री, जल्द लॉन्च होगी नई टैसर 

इसमें मारुति फ्रोंक्स के पावरट्रेन विकल्पों के समान पावरट्रेन मिलेगा. इस नई टोयोटा एसयूवी में 1.2L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0L बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा.

Toyota Taisor SUV Launch: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) बाजार में एक नई माइक्रो एसयूवी लॉन्च करने के लिए तैयार है, इस सेगमेंट में फिलहाल टाटा पंच अग्रणी है, इसके अलावा हुंडई एक्सटर और मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की भी खूब बिक्री होती है. अपकमिंग टोयोटा माइक्रो एसयूवी, मारुति फ्रोंक्स का री-बैज मॉडल होने की उम्मीद है. यह अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होगी. हालांकि कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डिटेल का खुलासा नहीं किया है.

कैसी होगी टैसर?

जापानी ऑटोमेकर के हाल ही में ट्रेडमार्क फाइलिंग से इस माइक्रो एसयूवी का नाम 'टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर' होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. जो मारुति सुजुकी के साथ पांचवां ज्वाइंट वेंचर मॉडल होगा. 8 लाख रुपये की अनुमानित शुरुआती कीमत के साथ, टोयोटा का लक्ष्य इस प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में अपनी जगह बनाना है. टोयोटा टैसर को फ्रोंक्स से अलग दिखाने के लिए, कंपनी इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव करेगी. जिसमें एक ख़ास फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर और नए डिजाइन वाले व्हील्स शामिल हैं. जबकि इंटीरियर में नए इंसर्ट और अपहोल्स्ट्री के साथ एक नया डैशबोर्ड मिल सकता है. 

फीचर्स

टोयोटा टैसर में फीचर्स के तौर पर वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 9.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट, वॉयस असिस्टेंट फीचर्स, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, फास्ट यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक कलर्ड मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) और 6 एयरबैग सहित कई सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. 

पावरट्रेन

इसमें मारुति फ्रोंक्स के पावरट्रेन विकल्पों के समान पावरट्रेन मिलेगा. इस नई टोयोटा एसयूवी में 1.2L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0L बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा, जो क्रमशः 113Nm के साथ 90bhp और 147Nm के साथ 100bhp का आऊटपुट जेनरेट करते हैं. इसमें मैनुअल या ऑटोमेटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प मिलेगा. फ्यूल एफिशिएंसी भी फ्रोंक्स के समान रहने की उम्मीद है, जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के लिए 21.79 किमी प्रति लीटर, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के लिए 21.5 किमी प्रति लीटर और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट के लिए 20.01 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. इस कार का मुकाबला टाटा पंच और हुंडई एक्सटर जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- नये साल में ADAS तकनीक से लैस इन 5 कारों की होगी बाजार में एंट्री, आप कौन सी खरीदेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
Traffic Rules: एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
Car Coolant Tips: लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?
लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget