एक्सप्लोरर

50 हजार सैलरी वाले खरीद सकते हैं Toyota Fortuner? जान लीजिए EMI का हिसाब

भारतीय बाजार में फुल-साइज सेगमेंट में टोयोटा फॉर्च्यूनर को खूब पसंद किया जाता है. अब सवाल है क्या 50 हजार रुपये महीने की सैलरी में कोई व्यक्ति इस SUV खरीद सकता है? आइए इसके कीमत के बारे में जानते हैं.

Toyota Fortuner on EMI: टोयोटा फॉर्च्यूनर को भारत में प्रीमियम SUV की श्रेणी में रखा जाता है. यह गाड़ी अपनी दमदार परफॉर्मेंस, मजबूत लुक और शानदार रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती है. अक्सर यह नेताओं, सेलिब्रिटीज और बड़े लोगों की पहली पसंद होती है, लेकिन सवाल ये है कि क्या कोई आम आदमी, जिसकी सैलरी 50,000 रुपये प्रति माह है, इसे खरीद सकता है?

Toyota Fortuner की On-Road कीमत

टोयोटा फॉर्च्यूनर के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 35.37 लाख रुपये है, लेकिन जब हम ऑन-रोड कीमत की बात करते हैं, जिसमें RTO टैक्स, इंश्योरेंस और अन्य शुल्क शामिल होते हैं, तो दिल्ली जैसे शहरों में इसकी कुल लागत करीब 41 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. यानी सिर्फ कार की कीमत नहीं, बल्कि इसके साथ जुड़े एक्स्ट्रा खर्च भी जेब पर भारी पड़ते हैं.

डाउन पेमेंट और EMI 

मान लीजिए कि आप Toyota Fortuner के लिए बैंक से कार लोन लेते हैं. अधिकांश बैंक एक्स-शोरूम कीमत का 90% तक लोन देते हैं, लेकिन आपको कम से कम 10% यानी लगभग 5 लाख रुपये डाउन पेमेंट देना होगा. अब यदि आप 36 लाख रुपये के लोन पर 9% की ब्याज दर से 7 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपकी अनुमानित EMI लगभग 58,000 रुपये प्रति माह बनती है. यह EMI बहुत ज्यादा मानी जाएगी, खासकर तब जब आपकी मासिक सैलरी 50,000 रुपये हो. इस सैलरी में न केवल यह EMI देना कठिन होगा, बल्कि अन्य घरेलू खर्च चलाना भी लगभग असंभव हो जाएगा.

क्या 50,000 रुपये सैलरी में Fortuner खरीदना समझदारी है?

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार, आपकी EMI आपकी सैलरी का अधिकतम 40-50% तक ही होनी चाहिए. यानी 50,000 रुपये सैलरी में अधिकतम 20,000 रुपये से 25,000 रुपये तक की EMI ही सही मानी जाती है. Fortuner की EMI इससे कहीं ज्यादा है. यदि आपके पास कोई एक्स्ट्रा इनकम स्रोत है या आप 10- 12 लाख रुपये तक की बड़ी डाउन पेमेंट करने की स्थिति में हैं, तभी यह कार खरीदना समझदारी हो सकता है. अन्यथा, इस बजट में Tata Nexon, Maruti Brezza, Kia Sonet जैसी अफोर्डेबल SUVs लेना ज्यादा बेहतर है..

इंजन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Toyota Fortuner दो इंजन विकल्पों ( एक 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन और दूसरा 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन) के साथ आती है. इसमें 7 एयरबैग्स, ABS, EBD, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इंटीरियर की बात करें तो इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस चार्जर और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं, जो इसे एक परफेक्ट लग्जरी SUV बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में Volkswagen Golf GTI की बुकिंग शुरू, लेकिन पहले पास करनी होगी एक क्विज, जानें कैसे होंगे फीचर्स और कब तक होगी लॉन्‍च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget