एक्सप्लोरर

Top Selling Cars in September 2023: सितंबर 2023 में इन 5 एसयूवी कारों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, 2 फीसदी से अधिक ग्रोथ हुई दर्ज

सितंबर 2023 में, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने लगभग 3.62 लाख पैसेंजर वाहनों की बिक्री के साथ एक सकारात्मक ग्राफ दर्ज किया. इसमें 2 प्रतिशत से अधिक की YoY बढ़त और 0.7 प्रतिशत की MoM ग्रोथ देखी गई.

Car Sales Report September 2023: सितंबर 2023 में, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने लगभग 3.62 लाख पैसेंजर वाहनों की बिक्री के साथ एक सकारात्मक ग्राफ दर्ज किया. इसमें 2 प्रतिशत से अधिक की YoY बढ़त और 0.7 प्रतिशत की MoM ग्रोथ देखी गई. जिसके त्योहारी सीजन में और अधिक बढ़ने की उम्मीद है. 

मारुति सुजुकी रही सबसे आगे 

भारत की सबसे बड़ी ओईएम मारुति सुजुकी अपने ब्रेज़ा, ग्रैंड विटारा और जिम्नी जैसे मॉडलों की बदौलत देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता के रूप में शीर्ष पर रही. इंडो-जापानी ऑटोमेकर ने सितंबर 2022 के 1,48,380 यूनिट्स के मुकाबले से 1,50,812 यूनिट्स की कुल खुदरा बिक्री की.

हुंडई रही दूसरे स्थान पर

हुंडई मोटर इंडिया ने कुल 54,241 यूनिट्स के साथ अपनी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री को हासिल किया. इस बिक्री में क्रेटा, वेन्यू और एक्सटर का प्रमुख योगदान रहा. हालांकि, टाटा मोटर्स को साल-दर-साल 6.0 प्रतिशत की बिक्री गिरावट का सामना करना पड़ा और कंपनी ने पिछले वर्ष सितंबर के 47,655 यूनिट्स की तुलना में इस साल कुल 44,810 यूनिट्स की बिक्री हुई. बिक्री में गिरावट का कारण हैरियर और सफारी के नए मॉडल्स के आने का इंतजार हो सकता है. 

महिंद्रा रही चौथे स्थान पर

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 41,267 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया और XUV700 ने अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी सराहनीय प्रदर्शन जारी रखा है, और कंपनी ने 22,168 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और साल-दर-साल 44 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की. 

एसयूवी की हुई सबसे ज्यादा बिक्री

पिछले महीने एसयूवी की बिक्री अपने उच्च स्तर पर रही, टाटा नेक्सन भारत की सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी रही, जिसकी सितंबर 2022 में 14,518 यूनिट्स की तुलना में 15,325 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि 6 प्रतिशत अधिक है. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा ने बिक्री में 15,001 यूनिट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. जबकि टाटा पंच की इस दौरान कुल 13,036 यूनिट्स की बिक्री हुई और वह तीसरे स्थान पर रही. मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा आगे रही और सितंबर 2023 में भारत की चौथी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी रही, जिसकी 12,717 यूनिट्स की बिक्री हुई. जबकि इसके बाद 12,204 यूनिट्स के साथ हुंडई वेन्यू का स्थान रहा.

यह भी पढ़ें :- स्कोडा ने किया 2024 कोडियाक एसयूवी का खुलासा, सामने आईं डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतनी पावर किसी कॉम्पैक्ट SUV में नहीं, Tata Sierra EV ने लॉन्च होते ही मचाया धमाल
इतनी पावर किसी कॉम्पैक्ट SUV में नहीं, Tata Sierra EV ने लॉन्च होते ही मचाया धमाल
BMW, TVS और MG का फुल फॉर्म जानते हैं? 90% लोग नहीं जानते इसका मतलब
BMW, TVS और MG का फुल फॉर्म जानते हैं? 90% लोग नहीं जानते इसका मतलब
भारत में एक साथ काम करेंगे Honda और Nissan, सामने आया बड़ा मास्टर प्लान
भारत में एक साथ काम करेंगे Honda और Nissan, सामने आया बड़ा मास्टर प्लान
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget