एक्सप्लोरर

टर्बो पेट्रोल इंजन वाली टॉप 5 हैचबैक-सेडान कारें, कीमत 10 लाख से कम

अगर आप 10 लाख से कम कीमत वाली हैचबैक कार लेने का प्लान कर रहे हैं तो आप इन 5 ऑप्शन में से किसी कार को खरीद सकते हैं. खास बात ये है कि इन कार में आपको टर्बोचार्ज्ड इंजन का ऑप्शन दिया गया है.

आजकल टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली कारों की डिमांड मार्केट में काफी बढ़ गई है. हाल में टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक एल्ट्रोज़ को लॉन्च किया है. इस कार को कंपनी ने टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ मार्केट में उतारा है. एल्ट्रोज़ के रेगुलर वैरियंट के मुकाबले टर्बो वैरियंट की कीमत में सिर्फ 60 हजार का फर्क रखा गया है. अगर आप टर्बो इंजन वाली कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको 10 लाख से कम कीमत वाली टॉप हैचबैक कारों के बारे में बता रहे हैं. आपको इन कार में लेटेस्ट फीचर्स के अलावा शानदार माइलेज भी मिलेगा.

1- Tata Altroz- टाटा ने प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज़ को टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया है. नई अल्ट्रोज़ में टाटा नेक्सन की मोटर का डीट्यून वर्जन यूज किया गया है. कार का 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 109 BHP की पावर और 140 NM का टॉर्क जेनरेट करता है. ये कार 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है और इसका माइलेज 18.13 किमी प्रति लीटर का है. कार की एक्स-शोरूम कीमत 7.73 से 8.85 लाख के बीच है.

2- Hyundai i20- हुंडई ने पिछले साल नई पीढ़ी की हुंडई i20 कार लॉन्च की थी. कंपनी ने इस प्रीमियम हैचबैक कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 118 HP की पावर और 172 NM का टॉर्क देता है. यह इंजन 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन और 6-स्पीड इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. टर्बो इंजन के साथ i20 का माइलेज 20 किमी प्रति लीटर का है. कार की एक्स-शोरूम कीमत 8.79 लाख रुपये है.

3- Hyundai Aura- इस कार में भी कंपनी ने 1.0 लीटर का 3-सिलंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है. ये इंजन 98 BHP की पावर और 170 NM का टॉर्क जेनरेट करता है. हुंडई की इस कार का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. जो 20.5 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. कार की एक्स-शोरूम कीमत 8.66 लाख रुपये है.

4- Volkswagen Vento- फॉक्सवैगन वेंटो में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110 HP की पावर और 175 NM का टॉर्कर जेनरेट करता है. कार का इंजन 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर के साथ आता है. वेंटो कार 16.35 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये है.

5- Volkswagen Polo- फॉक्सवैगन पोलो में भी आपको टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया गया है, इस इंजन की पावर और परफॉरमेंस वेंटो के बराबर है. बात करें कार के माइलेज की तो पोलो 18.24 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है. कार की शुरुआती एक्स-शोरुम कीमत 8.34 लाख रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon EV की बढ़ी टेंशन, Kia ने उतारी 526KM रेंज वाली नई Electric SUV
Tata Nexon EV की बढ़ी टेंशन, Kia ने उतारी 526KM रेंज वाली नई Electric SUV
अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
Avoid Dealer Fraud: शोरूम पर गाड़ी खरीदते वक्त आरटीओ और इंश्योरेंस में ऐसे घपला करते हैं डीलर, इन बातों का रखें ध्यान
शोरूम पर गाड़ी खरीदते वक्त आरटीओ और इंश्योरेंस में ऐसे घपला करते हैं डीलर, इन बातों का रखें ध्यान
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget