एक्सप्लोरर

दाम में फिट और परफॉरमेंस में हिट, ये हैं भारत के सबसे लोकप्रिय स्कूटर्स

अगर आप एक ऐसा स्कूटर खरीदना चाहते हैं जिसमें पावर, रफ़्तार और बेहतर स्पेस हो तो यहां हम आपके लिए भारत में मौजूदा 5 स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

नई दिल्ली: भारत में स्कूटर सेगमेंट इसलिए ग्रोथ कर रहा क्योंकि स्कूटर को चलाना इजी होता है, समान रखने की बेहतर जगह होती है साथ ही परफॉरमेंस में भी कोई कमी नहीं होती, लिहाजा स्कूटर यूथ से लेकर ओल्ड ऐज ग्रुप के लोगों को खूव पसंद आ रहे हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको 5 ऐसे स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं जो दाम में हिट और परफॉरमेंस में फिट हैं.

Honda Activa 6G 

होंडा का एक्टिवा 6G (Activa 6G) अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. एक्टिवा 6G की कीमत 64,464 रुपये से शुरू होती है. इसमें 6 कलर ऑप्शन आपको मिलते हैं. Activa 6G में 109.51cc का इंजन लगा है, जो 7.6bhp का पावर और 8.79 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. परफॉरमेंस के मामले में यह बेहतर इंजन है. इस स्कूटर में लगी esp टेक्नॉलजी की मदद से इसकी माइलेज में 10 फीसदी का  इजाफा हुआ है. ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट और रियर व्हील  में 130mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं.

TVS Jupiter

TVS Jupiter की कीमत 61,449 रुपये से शुरू होती है. इंजन की बात करें तो इस स्कूटर में 109.7cc का इंजन है, जो 7.3bhp का पावर और 8.4 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. परफॉरमेंस के मामले में यह स्कूटर भी बेहद दमदार माना जाता है. Jupiter में इको-थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन दिया है जिससे 15 फीसदी माइलेज जयादा मिलती है. इस स्कूटर के फ्रंट और रियर व्हील में 130mm ड्रम ब्रेक लगे हैं. अपनी कम कीमत और बेहतर परफॉरमेंस की वजह से यह एक अच्छा स्कूटर साबित होता है.

Hero Pleasure+ 110

इस साल हीरो मोटोकॉर्प ने Pleasure+ 110 स्कूटर को BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया था, इस स्कूटर में फ्यूल इन इंजेक्शन टेक्नोलॉजी को शामिल हैं. यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है.इसके सेल्फ स्टार्ट वर्जन की कीमत 54,800 रुपये रखी है जबकि इसके सेल्फ स्टार्ट एलाय व्हील वर्जन की कीमत 56,800 रुपये रखी है. नए BS6, Pleasure+ 110, वर्जन में एडवांस्ड एक्ससेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से इसकी माइलेज और एक्सीलेरेशन में 10 फीसदी का इजाफा होता है. इसमें BS6, 110cc का इंजन लगा है जो 8 BHP पावर और 8.7 NM टॉर्क देता है.

Yamaha Fascino 125

Yamaha का Fascino 125 FI BS6 काफी स्टाइलिश स्कूटर है. यह एक unisex स्कूटर के रूप में जाना जाता है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 67,230 रुपये हो गई है. इंजन की बात करें तो इसमें 125cc का इंजन लगा है जोकि 8 Hp की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क देता है. इस स्कूटर में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम का भी ध्यान रखा है. इसके फ्रंट में 190mm डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है. इसके अलावा इसके फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फॉर्क सस्पेंशन और रियर में यूनिट स्विंग सस्पेंशन है. यह हल्का स्कूटर है ऐसे में इसे सिटी में राइड करना बेहद आसान बनता है, इसका कर्ब वजन 99 किलोग्राम है. इस स्कूटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.2 लीटर है.

Suzuki Access 125

Suzuki का Access 125  का सबसे पॉपुलर स्कूटर है. यह अपने सेगमेंट का एक भरोसेमंद स्कूटर भी है. इसका डिजाइन और परफॉरमेंस इसकी खूबियां हैं. बात इंजन की करें तो Suzuki Access 125 में नया 125 cc का BS6 इंजन दिया है जो कि 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है, जोकि पुराने वर्जन की तुलना में 0.2 Nm ज्यादा है. इस स्कूटर में अब फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इस स्कूटर की कीमत 67,100 रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें 

गर्मी में अपनी बाइक या स्कूटर की ऐसे करें देखभाल, नहीं होगी ब्रेकडाउन की समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget