एक्सप्लोरर

बस 340 रुपये में बनवाएं पास और बिना रुके पार करें Toll Plaza, जानें कैसे मिलेगा फ्री टोल का फायदा

Toll Plaza Pass Rules: अब सिर्फ 340 रुपये में टोल पास बनवाएं और हर महीने बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के टोल प्लाजा पार करें. जानिए किन लोगों को और कैसे इसका फायदा मिलता है.

Toll Plaza Pass Rules: क्या आप किसी टोल प्लाजा के आसपास रहते हैं और हर बार पैसे कटने से परेशान हैं? तो आपके लिए खुशखबरी है. अगर आप किसी भी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं, तो आप सिर्फ 340 रुपये में एक मासिक टोल पास बनवाकर, हर महीने अनलिमिटेड बार बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के टोल पार कर सकते हैं.

दरअसल, यह सुविधा उन लाखों लोगों के लिए बेहद लाभकारी है, जो टोल के नजदीक रहते हैं और रोजाना इस प्लाजा को पार करते हैं. कई लोगों को इस योजना की जानकारी नहीं होती और वो हर बार अपने फास्टैग से टोल चार्ज कटने पर नाराज होते हैं या बहस करने लगते हैं, जबकि सरकार ने इसके लिए बिल्कुल स्पष्ट नियम बना रखे हैं.

20KM तक सफर पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

बता दें कि सितंबर 2024 में सरकार ने "जितनी दूरी, उतना टोल" नीति लागू की थी. इसके अंतर्गत जो वाहन GNSS (Global Navigation Satellite System) से ट्रैक हो सकते हैं, उनसे 20 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए कोई टोल नहीं वसूला जाएगा.

सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 में संशोधन कर यह सुविधा शुरू की है. संशोधित नियमों के अनुसार, GNSS आधारित वाहनों से पहले 20 किलोमीटर की यात्रा फ्री मानी जाएगी. इसके बाद की दूरी के लिए टोल शुल्क लिया जाएगा. यह नीति सभी प्रकार के निजी वाहनों पर लागू है, राष्ट्रीय परमिट वाले कमर्शियल वाहनों को छोड़कर. जुलाई 2024 से कुछ राष्ट्रीय राजमार्गों पर इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है.

340 रुपये का पास कैसे बनवाएं? 

टोल पास की सुविधा उन लोगों को दी जाती है जो किसी भी टोल प्लाजा के चारों ओर 20 किलोमीटर की सीमा में रहते हैं. इसके लिए उन्हें सिर्फ एक बार 340 का मासिक पास बनवाना होता है. इस पास को बनवाने के बाद आप चाहे जितनी बार भी टोल पार करें, आपको अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा. यह पास एक गाड़ी के लिए होता है, यानी वाहन का मालिक जिसे बनवाता है, वही उसका उपयोग कर सकता है. बिना इस पास के आप टोल कर्मचारियों से बहस नहीं कर सकते, क्योंकि नियम के अनुसार आपके पास Toll Plaza Pass होना जरूरी है.

ये सुविधा किन लोगों को मिल सकती है?

यह टोल छूट सुविधा उन लोगों के लिए उपलब्ध है जो किसी टोल प्लाजा के चारों तरफ 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं. इसका लाभ केवल निजी वाहन के मालिक उठा सकते हैं. साथ ही, उनके पास GNSS (ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम) सक्षम वाहन या फास्टैग सिस्टम होना अनिवार्य है. इसके अलावा, लाभ लेने के लिए व्यक्ति के पास उस क्षेत्र का रेजिडेंशियल प्रूफ (पते का प्रमाण) होना भी आवश्यक है, जिससे यह साबित हो सके कि वह वास्तव में टोल प्लाजा के 20KM दायरे में रहता है.

ये भी पढ़ें: 

महिंद्रा की इस SUV की बढ़ी डिमांड, 2.5 लाख रुपये यूनिट की बिक्री के साथ दर्ज की 45 फीसदी ग्रोथ, जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget