एक्सप्लोरर

Safety Gears: हर बाइक राइडर के पास होने चाहिए ये 3 सेफ्टी गियर, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Safety Gears For Bike Riders: अगर आप बाइक या स्कूटर चलाते हैं, तो ये 3 सेफ्टी गियर को अपनी डेली राइडिंग किट का हिस्सा बना लें. यह आपकी राइडिंग और जीवन को सुरक्षित बनाएगा.

Safety Gears For Bike Riders: टू-व्हीलर चलाने वाले सबसे ज्यादा सड़क हादसों के शिकार होते हैं, खासकर जब सुरक्षा गियर नहीं पहना हो. न केवल तेज हवा, बारिश या धूप जैसे मौसम के असर से बचने के लिए, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में चोटों को कम करने के लिए भी यह गियर लाइफसेवर साबित हो सकते हैं.

1. ओरिजिनल हेलमेट

हेलमेट बाइक राइडिंग के दौरान सबसे जरूरी और प्राथमिक सेफ्टी गियर होता है. हमेशा ISI मार्क वाला ओरिजिनल हेलमेट ही खरीदना चाहिए, क्योंकि सस्ते और नकली हेलमेट एक्सीडेंट के समय सिर की सुरक्षा नहीं कर पाते. हेलमेट खरीदते समय वॉरंटी कार्ड और बिल लेना न भूलें. एक अच्छी कंपनी का ओरिजिनल हेलमेट 800 से 1,000 तक मिल जाता है. यह सिर को सीधे प्रोटेक्शन देने के साथ-साथ तेज धूप, धूल और हवा से भी आंखों और चेहरे की सुरक्षा करता है और कानों तक शोर को भी कम करता है.

2. सेफ्टी जैकेट

एक्सीडेंट की स्थिति में शरीर को गंभीर चोटों से बचाने के लिए सेफ्टी जैकेट बेहद जरूरी होता है. जैकेट में मोटा लेकिन आरामदायक मटेरियल, रात के समय विज़िबिलिटी बढ़ाने के लिए रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप्स और शोल्डर, कोहनी और पीठ पर इम्पैक्ट प्रोटेक्शन पैड्स होने चाहिए. बाजार में 2,500 से शुरू होने वाले जैकेट्स कई ब्रांड्स में उपलब्ध हैं जो स्टाइल और सेफ्टी दोनों में बेहतर हैं.

3. राइडिंग ग्लव्स

ग्लव्स सिर्फ सर्दी के लिए नहीं होते, बल्कि बाइक राइडिंग में हर मौसम में जरूरी होते हैं. ये हाथों को घर्षण, स्क्रैच और पसीने से बचाते हैं, साथ ही रबर ग्रिपिंग से हैंडल को बेहतर पकड़ने में मदद करते हैं. इससे राइडिंग अनुभव और भी सुरक्षित और आरामदायक बनता है. राइडिंग ग्लव्स की कीमत 500 रुपये से शुरू होती है और इन्हें हमेशा अपने हाथ के साइज के अनुसार ही खरीदना चाहिए, ताकि मूवमेंट में कोई परेशानी न हो.

अगर आप टू-व्हीलर चलाते हैं, तो हेलमेट, जैकेट और ग्लव्स को अपनी डेली राइडिंग किट का हिस्सा बना लें. यह न केवल आपके जीवन को सुरक्षित बनाएगा, बल्कि आपकी राइडिंग को प्रोफेशनल और कंफर्टेबल भी बनाएगा.

ये भी पढ़ें: नहीं बर्दाश्त हुई बेइज्जती, इस शख्स ने Rolls-Royce कारों को बना दिया था कचरे की गाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
Speed Limit Expressway Rule: कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget