एक्सप्लोरर

Upcoming SUV Cars: हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस की नींद उड़ाने आ रहीं हैं ये चार एसयूवी, देखें लिस्ट

अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि कार निर्माता कंपनियां कुछ नई शानदार कारों को लाने की तैयारी में हैं.

Hyundai Creta and Kia Seltos Rivals: घरेलू बाजार में मौजूद दो पॉपुलर एसयूवी हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस अगले कुछ महीनों में नए बदलाव के साथ देखने को मिल सकती हैं. जहां हुंडई अपनी क्रेटा को 2024 की शुरुआत में पेश कर सकती है, वहीं किआ अपनी सेल्टोस को इस साल के आखिर तक मार्केट में उतार सकती है. फिलहाल ये कारें अपने सेगमेंट में शीर्ष पर बनी हुई हैं, लेकिन इनसे मुकाबला करने के लिए होंडा, टाटा और महिंद्रा भी इस सेगमेंट में जल्द ही अपनी गाड़ियां पेश करने वाली हैं.

नई होंडा एसयूवी

होंडा इस साल अपनी एक मिड साइज एसयूवी को पेश करने का एलान पहले ही कर चुकी है. इसे 5th जेनरेशन सिटी वाले प्लेटफार्म पर ही तैयार किया जायेगा. कंपनी अपनी इस कार को ग्लोबल लेवल पर कुछ चुनिंदा देशों में ही बेचेगी. इस नई मिड साइज एसयूवी में सिटी वाला 1.5-लीटर 4-सिलिंडर iVTEC पेट्रोल इंजन दिया जायेगा. वहीं जानकारी के अनुसार, इसमें एक नया 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है. इसके अलावा इसमें एक 1.5L पेट्रोल+e:HEV टर्बो पेट्रोल इंजन भी देखने को मिल सकता है. भारत में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी कारों से होगा.


Upcoming SUV Cars: हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस की नींद उड़ाने आ रहीं हैं ये चार एसयूवी, देखें लिस्ट

टाटा कर्व

टाटा मोटर्स भी अपने प्रोडक्शन वर्जन कार कर्व एसयूवी कूपे को 2024 में लॉन्च कर सकती है. कंपनी अपनी इस कार को मोडिफाइड ALFA प्लेटफार्म जेनरेशन 2 पर तैयार करेगी. इस कार को ICE और इलेक्ट्रिक दोनों पावर ट्रेन के साथ पेश किया जायेगा. इसमें 1.2L 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड गैसोलीन इंजेक्टेड (TGDi) इंजन दिया जायेगा. जो 125PS की अधिकतम पावर और 225NM का टॉर्क देने में सक्षम होगा. इसे 6 स्पीड मेनुअल और ड्यूल क्लच आटोमेटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है. वहीं इसमें नेक्सन वाला 1.5L टर्बो डीजल इंजन मिलेगा. अगर इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट की बात करें तो, इसमें 40kWh तक बैटरी पैक दिया जा सकता है, जिसकी ड्राइविंग रेंज 400 किमी के आसपास हो सकती है.

नई रेनॉल्ट डस्टर

रेनॉल्ट अपनी नेक्स्ट जेनरेशन डस्टर एसयूवी को 2024-25 तक लॉन्च करने का एलान कर चुकी है और इसे देश से बाहर कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है. इस थर्ड-जेन डस्टर को रेनॉल्ट और निसान के टाइअप वाले CMF-B प्लेटफार्म पर तैयार किया जायेगा. इसी प्लेटफार्म पर सफारी और एक्सयूवी700 से मुकाबला करने के लिए एक और नई एसयूवी पर काम चल रहा है. इस नई डस्टर को पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च किया जायेगा. जिसे बाद में ईवी लाइन-अप के साथ भी जोड़ा जा सकता है, साथ ही इसे आल-व्हील-ड्राइव के साथ भी पेश किया जायेगा.


Upcoming SUV Cars: हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस की नींद उड़ाने आ रहीं हैं ये चार एसयूवी, देखें लिस्ट

नई महिंद्रा एक्सयूवी500

महिंद्रा अपनी सभी नई मिड-साइज एसयूवी को एक्सयूवी500 टैग के साथ वापस लाने वाली है. कंपनी अपनी इस सेगमेंट की कारों को एक्सयूवी700 के नीचे रखेगी. इससे मुकाबला करने वाली कारों में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा जैसी मिड सेगमेंट गाड़ियां शामिल हैं. वहीं इसका नया मॉडल एक्सयूवी300 प्लेटफार्म पर बेस्ड होगा और फ्रंट व्हील सेटअप के साथ आएगा, जिसे 1.5L टर्बो पेट्रोल और टर्बो डीजल इंजन विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- ये कार चलाने सड़क पर उतरोगे तो धाक जम जाएगी, यकीन न हो तो फीचर्स पर नजर डाल लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिंद्रा ने भारत में पेश की Scorpio Lifestyler, जानें कीमत
महिंद्रा ने भारत में पेश की Scorpio Lifestyler, जानें कीमत
EV महंगी या पेट्रोल कार, लंबी रेस में कौन पड़ेगी सस्ती?
EV महंगी या पेट्रोल कार, लंबी रेस में कौन पड़ेगी सस्ती?
Runway Construction Cost: हवाई जहाज का रनवे बनाने में कितनी आती है लागत? जानें एक किमी का खर्च
हवाई जहाज का रनवे बनाने में कितनी आती है लागत? जानें एक किमी का खर्च
Traffic Signal: ट्रैफिक सिग्नल पर बार-बार बजाते हैं हॉर्न? कट जाएगा चालान
ट्रैफिक सिग्नल पर बार-बार बजाते हैं हॉर्न? कट जाएगा चालान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget