एक्सप्लोरर

Mahindra से लेकर Hyundai की ये कारें अप्रैल में देंगी दस्तक, जानिए पूरी लिस्ट

अगले महीने कई कारें भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएंगी, जो कि मिडिल क्लास आदमी के बजट में होंगी. देश की कई बड़ी कंपनियां अप्रैल में अपनी कारें बाजार में उतारने जा रही हैं. आइए जानते हैं अप्रैल में कौन-कौनसी कारें दस्तक देंगी.

आने वाला महीना ऑटो इंडस्ट्री के लिए बेहद खास रहने वाला है. अप्रैल में कई कारें भारत में दस्तक देने जा रही हैं. इनमें महिंद्रा से लेकर हुंडई तक और मारुति से लेकर सिट्रोन तक, ये कंपनियां अपनी कारें लॉन्च करने जा रही हैं. सिट्रोन इस महीने भारत में अपनी पहली कार लॉन्च करने जा रही है. आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौनसी कारें भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही हैं.

Citroen C5 Aircross फ्रांस की ऑटो कंपनी सिट्रोन अपनी कार C5 एयरक्रॉस के साथ भारतीय बाजार में एंट्री करने जा रही है. ये कार सात अप्रैल को लॉन्च की जाएगी. कार में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 177 PS की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरामिक सनरूफ, 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए जाएंगे.

Mahindra Bolero भारत की बड़ी कार कंपनियों में से एक महिंद्रा भी अगले महीने अपनी नई कार लॉन्च करने जा रही है. कंपनी अप्रैल में बोलेरो के नए वेरिएंट को बाजार में उतारेगी. कंपनी नए अपडेट्स और लेटेस्ट फीचर्स के साथ लेकर आएगी. इसमें ऑटोमैटिक एसी, रियर एसी वेंट, सनरूफ और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे.

Hyundai Alcazar साउथ कोरियन ऑटो कंपनी Hyundai भी अगले महीने अप्रैल में अपनी 7-सीटर एसयूवी Alcazar को लॉन्च करेगी. माना जा रहा है कि ये कार क्रेटा का ही 7 सीटर वर्जन है. छह अप्रैल को इस कार को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा. हाल ही में हुंडई ने इस कार को टीजर के जरिए पेश किया था.

Maruti Suzuki Celerio देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी कहां पीछे रहने वाली है. मारुति सुजुकी भी अप्रैल में सेलेरिओ का नया वर्जन लेकर आ रही है. माना जा रहा है कि ये कार अप्रैल के लास्ट वीक में लॉन्च हो सकती है. मौजूदा मॉडल की तुलना में ये साइज में बड़ी होगी. फीचर्स की बात करें तो इसमें ऐपल और एंड्रॉयड से ऑटो कनेक्ट की फेसिलिटी के साथ सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा.

Skoda Octavia इस लिस्ट में आखिरी नाम है Skoda Octavia का. ये कार भी अप्रैल में लॉन्च हो सकती है. कार में 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और वर्चुअल कॉकपिट जैसे फीचर्स एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही हीटिंग फंक्शन और परफेक्ट इंटीरियर भी मिलेंगे.

ये भी पढ़ें

अब इस कंपनी ने किया एलान, 1 अप्रैल से बढ़ाएगी कारों के दाम जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करेंगी ये लग्जरी कारें, जानें कीमत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget