एक्सप्लोरर

अब इस कंपनी ने किया एलान, 1 अप्रैल से बढ़ाएगी कारों के दाम

हाल ही में मारुति सुजुकी और निसान ने अगले महीने से अपनी कारों के दाम बढ़ाने का एलान किया था, वहीं अब टोयोटा ने भी घोषणा की है कि एक अप्रैल से कार की कीमतों में इजाफा किया जाएगा.

अगले महीने से देश की कई बड़ी ऑटो कंपनियां अपनी कारों के दाम बढ़ाने जा रही हैं. जहां कुछ दिन पहले मारुति सुजुकी, निसान ने कीमतें बढ़ाने का एलान किया था, वहीं अब टोयोटा किर्लोस्कर ने भी घोषणा कर दी है कंपनी एक अप्रैल से अपनी कारों के दाम में इजाफा करने जा रही है. वहीं इनके अलावा टू-व्हीलर्स कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भी अपनी बाइक्स की प्राइस बढ़ा रही है.

इस वजह से बढ़ रहे दाम टोयोटा की तरफ से एक बयान में कहा गया कि कंपनी एक अप्रैल, 2021 से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है. कंपनी की मानें तो लागत बढ़ने की वजह से कारों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं. कंपनी ने कहा, ''ऐसे मुश्किल वक्त में हमारी कोशिश रही हम आंतरिक उपायों से लागत का असर सह लें. ऐसे में बेहद छोटा हिस्सा कीमतों में वृद्धि के रूप में व्यवस्थित किया जा रहा है.''

निसान ने भी किया ऐलान कंपनी की तरफ दिए गए एक बयान में कहा गया है कि ऑटो स्पेयर पार्ट्स की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है और कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में इस बढ़ोतरी को एडजस्ट करने की कोशिश की है. निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा, "हम निसान और डैटसन के सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाने को मजबूर हैं. यह बढ़ोतरी विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग होगी और हम अभी भी भारतीय ग्राहकों के लिए बेस्ट प्राइस की पेशकश कर रहे हैं" कंपनी ने हालांकि अभी यह नहीं बताया कि किस मॉडल की कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी.

मारुति भी बढ़ा रही अपनी दाम देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल में ही अपनी कारों की कीमतों में अप्रैल से वृद्धि की घोषणा की हैं. कंपनी इस कीमत वृद्धि के पीछे रॉ मटेरियल का महंगा होना बता रही है. कई मीडिया रिपोर्ट में कम से कम 34,000 रुपये तक की वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. मारुति सुजुकी ने बताया कि कारों के दाम ऊंची इनपुट कीमत के असर को घटाने के लिए बढ़ाए जा रहे हैं. कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ सालों के दौरान कंपनी की प्रोडक्शन कॉस्ट में इजाफा हुआ है, जिसके चलते कंपनी ने अपने सभी मॉडल्स के दाम बढ़ाने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें

मारुति सुजुकी के बाद अब निसान ने किया ऐलान, अगले महीने से महंगी होंगी कारें मारुति सुजुकी के बाद अब निसान ने किया ऐलान, अगले महीने से महंगी होंगी कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget