एक्सप्लोरर

Car Driving Tips: सर्दियों में बड़े काम आते हैं कार में मौजूद ये फीचर्स, ड्राइविंग करना हो जाता है आसान

Car Amazing Features for Winters: सर्दियों में कार की विंडशील्ड से लेकर सभी शीशों पर कोहरे की परत जम जाती है. जिससे कार चलाते समय बड़ी मुश्किल होती है. ऐसे समय डिफॉगर काफी काम आते हैं.

Car Heated Side Mirror: सर्दी के मौसम में कार चलाने में काफी परेशानी होती है. ये परेशानी तब और ज्यादा होने लगती है. जब कोहरा पड़ने लगता है और शीशों पर जमने लगता है. जिससे रास्ता देखना बड़ा मुश्किल हो जाता है. इससे बचने के लिए कारों में कुछ खास फीचर आने लगे हैं. जिनका प्रयोग करने से आप सर्दियों में भी आराम से ड्राइविंग कर सकते हैं.

हीटिड साइड मिरर (ORVM)

कार के साइड में लगे मिरर (शीशों) को ORVM (आउटसाइड रियर व्यू मिरर) कहते हैं. जिनका प्रयोग पीछे की तरफ से आने वाले वाहनों को देखने के लिए किया जाता है. टॉप सेगमेंट की कारों में ORVM में भी हीटिड तकनीक दी जाती है. जब सर्दियों में साइड मिरर पर ओस जमने लगती है. तब इसका प्रयोग करने से ओस हट जाती है और शीशे में देखने में आसानी हो जाती है.

ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर

ये फीचर ऐसी जगह पर बड़े काम आता है, जहां फिसलन की वजह से सारे पहिये ठीक से काम नहीं कर पाते, खासकर बर्फीली जगहों पर. यह फीचर सेंसर की मदद से पहियों पर पावर और ब्रेकिंग को ऑटोमैटिक तरीके से कंट्रोल करता है. जिससे कार ऐसी जगह पर फिसलन से बच जाती है और आराम से निकल आती है.

डिफॉगर फीचर

सर्दियों में कार की विंडशील्ड से लेकर सभी शीशों पर कोहरे की परत जम जाती है. जिससे कार चलाते समय बड़ी मुश्किल होती है. ऐसे समय डिफॉगर काफी काम आते हैं. ये ज्यादातर रियर विंडस्क्रीन पर पर लगे होते हैं. इनमें हीटिड एलिमेंट्स की पतली लाइन जैसी होती है. डिफॉगर ऑन करने पर इसके द्वारा गर्म होकर कोहरे की परत पिघलकर हट जाती है.

फॉग लैंप

हेडलाइट के ठीक नीचे लगी लाइट को फॉग लैंप कहा जाता है. सर्दियों में कोहरे के समय इनकी बहुत जरूरत पड़ती है. कोहरे के समय ये ड्राइवर को रास्ता दिखाने में काफी मदद करती हैं. जिससे कार को ड्राइव करना काफी आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Road Accidents: इस एज ग्रुप के लोगों को वाहन चलाने में बरतनी चाहिए विशेष सावधानी, जानें क्या है वजह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget