एक्सप्लोरर

देश की ये हैं टॉप- 5 अफोर्डेबल मोटरसाइकिल, 65,000 रुपये से कम है कीमत

देश में मोटरसाइकिल की कीमत पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रही है. यदि आप सेफ और कम कीमत में मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं तो इसके भी कुछ ऑप्शन मार्केट में हैं. 65 हजार से कम कीमत में भी अच्छी बाइक खरीदी जा सकती है.

मोटरसाइकिल भारत में ट्रांसपोर्टेशन का सबसे अफोर्डेबल साधन है. हालांकि हाल के दिनों में देश में ऑटोमोबाइल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. बढ़ती लागत सहित कई फैक्टर से कीमत बढ़ी हैं. इसलिए, यदि आप एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे हैं जो सेफ और ज्यादा महंगी नहीं तो इसके लिए अभी भी कुछ विकल्प उपलब्ध हैं. आइये आपको यहां हम देश की उन पांच सबसे सस्ती बाइक्स के बारे में बताते हैं जिन्हें कोई भी खरीद सकता है.

Bajaj CT 100  बजाज ऑटो हमेशा से ही अपने स्पोर्टी डिमॉनॉर और कॉम्पेटेटिव प्राइस के लिए जाना जाता है. बजाज सीटी 100 इस लिस्ट में सबसे ऊपर है और दो वेरिएंट में आती है. यह 102cc के सिंगल सिलेंडर इंजन से पावर्ड है, जिसे चार-स्पीड गियरबॉक्स के साथ रखा गया है. यह 7.9 PS पीएस की पीक पावर और 8.34 8.34 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है. किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 47,654 रुपये और इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 51,802 रुपये है.

Hero HF Deluxe  हीरो मोटोकॉर्प में HF Deluxe सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों में से एक है. यह कई वेरिएंट्स में आती है. स्पोक व्हील्स के साथ किक स्टार्ट मॉडल और अलॉय व्हील्स वर्जन आता है. इसे i3S वेरिएंट के साथ सेल्फ स्टार्ट मॉडल में भी पेश किया गया है. यह 97.2 सीसी सिंगल-पॉट मोटर से पावर्ड है और चार-स्पीड गियरबॉक्स हैं. इसकी कीमत 50,200 रुपये से लेकर 61, 225 रुपये तक है.

Bajaj Platina 100  Bajaj Platina 100 भी इस लिस्ट मे शामिल है. यह CT 100 का अपग्रेड और थोड़ा स्टाइलिश वर्जन है. यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है. किक स्टार्ट, इलेक्ट्रिक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट फ्रंट डिस्क वेरिएंट. इंजन 102cc सिंगल-सिलेंडर यूनिट है और चार-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. फिलहाल इसकी कीमत 52,166 रुपये से 63, 578 रुपये है.

TVS Sport  TVS Sport वर्तमान में दो वेरिएंट में उपलब्ध है. एक किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट वर्जन. यह 109.7cc सिंगल-सिलेंडर से पॉवर लेता है और फॉर-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 56,100 रुपये और इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 62,950 रुपये है.

Honda CD 110 Dream  CD 110 Dream होंडा की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल में से एक है. यह स्टैंडर्ड और डीलक्स वेरिएंट्स में आती है. दोनों के बीच मुख्य अंतर पेंट ऑप्शन है. दोनों मॉडल में 109.51 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन हैं और फॉर स्पीड गियरबॉक्स के साथ आते हैं. इसकी कीमत 64,508 रुपये से 65, 508 रुपये है.

यह भी पढ़ें गर्मियों में संभलकर चलाएं कार का AC, वरना घट सकता है माइलेज

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले इन जरूरी बातों को जान लें, वरना हो सकता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
Traffic Rules: एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
Car Coolant Tips: लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?
लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget