एक्सप्लोरर

ये हैं देसी 'सुपर बाइस्क', कीमत एक लाख रुपये और रफ्तार सुपरफास्ट

अगर आपको भी कम बजट में स्पोर्ट्स बाइक खरीदनी है तो ये हैं शानदार ऑप्शन. मात्र 1 लाख रुपए के बजट में आप ये बाइक खरीद सकते हैं. जानिए क्या हैं फीचर्स

कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग अपने वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं. यही वजह है कि इन दिनों पर्सनल व्हीकल्स की सेल काफी बढ़ गई है. जिन लोगों का बजट कार खरीदने का नहीं है वो टू व्हीलर से अपना काम चला रहे हैं. आंकड़े बताते हैं कि सितंबर महीने में कारों के मुकाबले बाइक की बिक्री बढ़ी है. इतना ही नहीं भारतीय दोपहिया वाहन की डिमांड भी मार्केट में काफी ज्यादा है. अगर आप भी बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं और स्पोर्टस बाइक के शौकीन हैं तो एक लाख से भी कम कीमत में आपको अच्छी स्पोर्ट्स बाइक मिल जाएगी. आज हम आपको ऐसी 5 बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो शानदार फीचर्स के साथ आपके बजट में होंगी.

यामहा FZ S V3

यामाहा की इस स्पोर्ट्स बाइक को यंगस्टर काफी पसंद करते हैं. इस बाइक में 149सीसी 2-वॉल्व, सिंगल सिलंडर 5-स्पीड ट्रांसमिशन वाला एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो 7250 आरपीएम पर 12.4 पीएस की पावर और 5500 आरपीएम पर 13.6 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में एबीएस का फीचर भी दिया गया है. आपको इसमें एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट और रिअर डिस्क ब्रेक, एलईडी हेडलाइट जैसे फीचर मिलते हैं. इसकी टॉप स्पीड 116 किमी प्रति घंटा है. बाइक की कीमत 1.05 लाख रुपये है.

हीरो Xtreme 200R

हीरो एक्सट्रीम 200 सीसी की सस्ती और काफी दमदार बाइक है. इस बाइक की कीमत 94,656 रुपये है. बाइक की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है. बाइक के दमदार फीचर्स की बात करें तो इसमें पावर के लिए 199.6 सीसी का एयरकूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व सिंगल-सिलंडर OHC इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है. Xtreme 200R का इंजन 8000 RPM पर 18.4 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 RPM पर 17.1 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी लंबाई 2062 मिलीमीटर, चौड़ाई 778 मिलीमीटर और ऊंचाई 1106 मिलीमीटर सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1337 मिलीमीटर है. Hero Xtreme 200R में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. इस बाइक का कर्ब वजन 149 किलोग्राम है. इसे 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 14.9 सेकंड लगते हैं.

सुजुकी Gixxer 155

सुजुकी की दमदार बाइक है Suzuki Gixxer. ये 115 किमी प्रति घंटा की रफ्तार देती है और 15.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती है. बाइक में पावर के लिए BS6 कंप्लाइंट वाला 155 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI, SOHC इंजन आपको मिलेगा. Suzuki Gixxer का इंजन 8000 आरपीएम पर 13.6 पीएस की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 13.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. बाइक इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है. Suzuki Gixxer में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है. इस बाइक की एक्स-शोरुम कीमत 1.1 लाख रुपये है.

हीरो Xtreme 200S

हीरो की दूसरी स्पोर्ट्स बाइक Hero Xtreme 200S है. इस बाइक की कीमत 1 लाख रुपए है. इसमें पावर के लिए 196.6 सीसी का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया गया है. 200S का इंजन 8000 आरपीएम पर 18.4 PS की पावर और 6500 आरपीएम पर 17.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक का इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है. बाइक की लंबाई 2062 मिलीमीटर, चौड़ाई 778 मिलीमीटर और ऊंचाई 1106 मिलीमीटर है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1337 मिलीमीटर है. 115 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार देती है.

टीवीएस Apache RTR 160 4V

टीवीएस की इस बाइक में 197.75 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन लगा है, जो 8,500 आरपीएम पर 20.5 पीएस की  पावर और 16.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये बाइक 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है. बाइक में रेस ट्यून्ड-फ्यूल इंजेक्शन 'RT-Fi' टेक्नोलॉजी दी गई है. TVS Apache RTR 160 4V में रियर व्हील लिफ्ट-ऑफ प्रोटेक्शन कंट्रोल, और RT-slipper क्लच के साथ डुअल-चैनल ABS से सिस्टम दिया गया है. नई मोटरसाइकिल में ब्लूटूथ के साथ 'फेदर टच' स्टार्ट, क्लॉ स्टाइल पोजिशन लैंप के साथ एक ऑल-न्यू LED हेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस बाइक की कीमत 1.2 लाख रुपये है. इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Thar खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानिए EMI,डाउन पेमेंट और राइवल्स
Mahindra Thar खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानिए EMI,डाउन पेमेंट और राइवल्स
पेट्रोल के बढ़ते दामों से बचना है? ये सस्ती Electric Cars देंगी ज्यादा रेंज और कम खर्च
पेट्रोल के बढ़ते दामों से बचना है? ये सस्ती Electric Cars देंगी ज्यादा रेंज और कम खर्च
गांव के कच्चे रास्तों के लिए कौन-सी बाइक खरीदना बेहतर? ये किफायती नाम आपके लिए जानना जरूरी
गांव के कच्चे रास्तों के लिए कौन-सी बाइक खरीदना बेहतर? ये किफायती नाम आपके लिए जानना जरूरी
Mahindra Thar Roxx 2026: नए इंजन के साथ आ सकता है अपडेटेड वर्जन, इन SUVs को देगी टक्कर
Mahindra Thar Roxx 2026: नए इंजन के साथ आ सकता है अपडेटेड वर्जन, इन SUVs को देगी टक्कर

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget