एक्सप्लोरर

इस 7-सीटर फैमिली कार को खरीदने की मची लूट, बढ़ गया वेटिंग पीरियड; 7 महीने बाद मिलेगी डिलीवरी

टोयोटा रुमियन एमपीवी की एक्स शोरूम कीमतें 10.44 लाख रुपये से 13.73 लाख रुपये के बीच है. इसका मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा और किआ कैरेंस से होता है.

Toyota Rumion Waiting Period: टोयोटा ने अगस्त 2023 में भारत में मारुति अर्टिगा का रीबैज वर्जन लॉन्च किया था, जिसका नाम रुमियन रखा गया है. तब से, यह मॉडल बाजार में एमपीवी खरीदारों के बीच पॉपुलर बना हुआ है, जिसके कारण इस कार के लिए एक लंबा वेटिंग पीरियड भी दिया जा रहा है. 

कितना करना पड़ेगा इंतजार?

टोयोटा रुमियन को पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन में तीन वेरिएंट यानि एस, जी और वी में पेश किया गया है. इसलिए यदि आप रुमियन के गैसोलीन वेरिएंट को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इसकी डिलीवरी के लिए बुकिंग के दिन से 28-32 सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा. दूसरी ओर, यदि आप इसके सीएनजी वेरिएंट को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो फिलहाल ऐसा कर पाना संभव नहीं है क्योंकि बहुत ज्यादा बुकिंग के कारण कंपनी ने इसकी नई बुकिंग को अस्थाई तौर पर रोक दिया है. 

पॉवरट्रेन

टोयोटा रुमियन एक 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है, यह इंजन मोटर पेट्रोल मोड में 103bhp/136Nm और CNG मोड में चलाने पर 87bhp/121Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है जबकि केवल पेट्रोल के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक यूनिट का विकल्प भी मिलता है.

कीमत और मुकाबला

टोयोटा रुमियन एमपीवी की एक्स शोरूम कीमतें 10.44 लाख रुपये से 13.73 लाख रुपये के बीच है. इसका मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा और किआ कैरेंस से होता है. मारुति सुजुकी अर्टिगा रूमियन के समान पॉवरट्रेन, फीचर्स और प्लेटफार्म से लैस है और यह बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी में से एक है. जबकि किआ, कैरेंस को तीन इंजन ऑप्शंस के साथ पेश करती है. जिसमें एक 1.5-लीटर पेट्रोल (115 पीएस/144 एनएम) जिसे 6-स्पीड मैनुअल के साथ जोड़ा गया है, एक 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल (160 पीएस/253 एनएम), जो 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया है और एक 1.5-लीटर डीजल (116 PS/250 Nm) जो iMT गियरबॉक्स या 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें -

इलेक्ट्रिक MPV लाने वाली है मारुति सुजुकी, ढेर सारे फीचर्स के साथ मिलेगी 550 Km की रेंज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget