एक्सप्लोरर

Upcoming SUVs: खुश हो जाएं एसयूवी के दीवाने, टाटा-महिंद्रा लेकर आ रही हैं ये कार

महिंद्रा ने 15 अगस्त, 2022 को कॉन्सेप्ट फॉर्म में अपनी कई अपकमिंग SUV का खुलासा किया था, जिनमें से एक XUV.e9 कूप एसयूवी भी है. इसे कवर के साथ कई बार देश सड़कों पर टेस्ट रन के दौरान देखा गया है.

Tata Curvv EV and Mahindra XUV.e9: 2024 की दूसरी तिमाही शुरू हो चुकी है और भारतीय बाजार में पहले से ही इस साल कई नई कारें लॉन्च हो चुकी हैं. जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, कई और अमेजिंग प्रोडक्ट्स आने वाले हैं, जिनमें खास तौर से टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की कूप एसयूवी शामिल हैं, जिन्हें इस साल के अंत में भारत में पेश किया जाएगा. इसलिए आज हम यहां इन दोनों आने वाली कूप एसयूवी के बारे में बात करेंगे.

टाटा कर्व

टाटा कर्व इस साल देश में सबसे ज्यादा इंतजार वाले लॉन्च में से एक है. इसे ICE और EV दोनों वर्जन में पेश किया जाएगा. प्रोडक्शन रेडी टाटा कर्व को 2024 भारत मोबिलिटी शो में लोगों के सामने पेश किया गया था, जो इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली में आयोजित हुआ था. इस कूप-एसयूवी को इसकी टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है, जिससे कई डिटेल्स सामने आई हैं. टाटा कर्व ईवी में पंच ईवी और नेक्सन ईवी जैसा ही बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है. एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 450 किमी से ज्यादा होगी. पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर टर्बो इंजन के साथ कई गियरबॉक्स ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. टाटा कर्व घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स और टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर के साथ मुकाबला करेगी. हालांकि, इसमें सेगमेंट में सबसे बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे.

Upcoming SUVs: खुश हो जाएं एसयूवी के दीवाने, टाटा-महिंद्रा लेकर आ रही हैं ये कार 

महिंद्रा XUV.E9

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 15 अगस्त, 2022 को कॉन्सेप्ट फॉर्म में अपनी कई अपकमिंग SUV का खुलासा किया था, जिनमें से एक XUV.e9 कूप एसयूवी भी है. इसे कवर के साथ कई बार देश सड़कों पर टेस्ट रन के दौरान देखा गया है. महिंद्रा XUV.e9 के कुछ प्रमुख डिजाइन एलिमेंट्स में डुअल-पॉड एलईडी हेडलैंप, ट्विन वर्टिकल-शेप्ड एलईडी डीआरएल, 5-स्पोक एयरो-डिजाइन एलॉय व्हील, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल शामिल होंगे. INGLO आर्किटेक्चर पर बेस्ड, इस ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी में 80 kWh का बैटरी पैक लगा हुआ है, जो एक बार चार्ज करने पर 450 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है. साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ट्रिपल टचस्क्रीन सिस्टम और टच-बेस्ड AC कंट्रोल जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी होंगे.

Upcoming SUVs: खुश हो जाएं एसयूवी के दीवाने, टाटा-महिंद्रा लेकर आ रही हैं ये कार

यह भी पढ़ें -

किआ लाएगी कैरेंस और क्लैविस का इलेक्ट्रिक वर्जन, अगले साल होगी लॉन्चिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती कार में पेट्रोल खत्म हो जाए तो क्या होगा, क्या इंजन पर पड़ेगा असर?
चलती कार में पेट्रोल खत्म हो जाए तो क्या होगा, क्या इंजन पर पड़ेगा असर?
गणेश चतुर्थी के मौके पर ढूंढ रहे 1 लाख से सस्ती बाइक? जानें किफायती नाम
गणेश चतुर्थी के मौके पर ढूंढ रहे 1 लाख से सस्ती बाइक? जानें किफायती नाम
इस नियम को तोड़ने पर आप भर रहे सबसे ज्यादा चालान, यहां जानें डिटेल
इस नियम को तोड़ने पर आप भर रहे सबसे ज्यादा चालान, यहां जानें डिटेल
20 लाख के बजट में EV लें या पेट्रोल-डीजल कार, क्या है फायदे का सौदा?
20 लाख के बजट में EV लें या पेट्रोल-डीजल कार, क्या है फायदे का सौदा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Yung DSA बने Captain, Qazi Touqeer के एक्टिंग ड्रामे ने चौंकाया!
SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स समिट समापन की ओर, जिनपिंग के बाद पुतिन भी दिल्ली से रवाना
LIVE: ब्रिक्स समिट समापन की ओर, जिनपिंग के बाद पुतिन भी दिल्ली से रवाना
BRICS में बिहार का जलवा! CM सम्राट बोले- मखाना-सत्तू को मिली विश्व स्तर पर पहचान
BRICS में बिहार का जलवा! CM सम्राट बोले- मखाना-सत्तू को मिली विश्व स्तर पर पहचान
सोनाली कुलकर्णी ने की आमिर खान की तारीफ, बोलीं- लड़कियां मर रही हैं शादी के लिए
सोनाली कुलकर्णी ने की आमिर खान की तारीफ, बोलीं- लड़कियां मर रही हैं शादी के लिए
महिला एशिया कप: आज बदले की बारी, श्रीलंका को रौंद चैंपियन बनेगा भारत
आज बदले की बारी, श्रीलंका को रौंद चैंपियन बनेगा भारत
हिंदू संत के पैर छूते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, वीडियो वायरल
हिंदू संत के पैर छूते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, वीडियो वायरल
मुंबई में अमित शाह और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, आधे घंटे हुई बातचीत
मुंबई में अमित शाह और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, आधे घंटे हुई बातचीत
आपकी मुस्कान बता सकती है ओरल हेल्थ का हाल, इसे कैसे ठीक करें?
आपकी मुस्कान बता सकती है ओरल हेल्थ का हाल, इसे कैसे ठीक करें?
कितनी पढ़ी-लिखी हैं दीपिका आनंद, जिनकों BSP की कमान सौंपेंगी मायावती?
कितनी पढ़ी-लिखी हैं दीपिका आनंद, जिनकों BSP की कमान सौंपेंगी मायावती?
Embed widget