एक्सप्लोरर

Upcoming 3-Row SUVs: महिंद्रा एक्सयूवी 700 को टक्कर देने आ रही हैं तीन नई थ्री-रो एसयूवी, देखिए पूरी लिस्ट 

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर आधारित 7-सीटर एसयूवी को तैयार कर रही है. यह मॉडल इनविक्टो मॉडल के समान प्लेटफॉर्म, डिज़ाइन एलिमेंट्स, फीचर्स और इंजन सेटअप से साथ आएगा.

Upcoming Mahindra XUV 700 Rivals: अगस्त 2021 में महिंद्रा ने अपनी XUV700 SUV को लॉन्च किया था, जो कंपनी के लिए काफी सफल कार है, जिसकी शुरुआती 1 साल के भीतर 50,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हुई थी. इसके बाद अगले आठ महीनों में ही और 50,000 यूनिट्स की बिक्री हो गई. अक्टूबर 2023 में भी इस एसयूवी की कुल 8,555 यूनिट्स बिकीं, जो अगस्त 2023 में बेची गई 6,512 इकाइयों से काफी ज्यादा है. लेकिन अब XUV700 को चुनौती देने के प्रयास में, टाटा, टोयोटा और मारुति सुजुकी जैसी कंपनियां जल्द ही अपनी नई थ्री रो एसयूवी पेश करने की तैयारी कर रही हैं. आइए इन आगामी मॉडलों के बारे में कुछ डिटेल्स जानते हैं.

अपडेटेड टाटा सफारी

2023 टाटा सफारी फेसलिफ्ट 17 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च होने वाली है. यह एसयूवी चार ट्रिम्स में उपलब्ध होगी: स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और एक्म्प्लिश्ड. इस एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बड़े बदलाव हुए हैं. अपडेटेड सफारी में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक नया 12.3-इंच हरमन-सोर्स्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इनलाइटेंड टाटा लोगो के साथ एक नया 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, नेविगेशन के साथ एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, दो टॉगल के साथ टच-आधारित एचवीएसी कंट्रोल, एक पैनोरमिक सनरूफ और एक डिस्प्ले के साथ टेरेन रिस्पॉन्स मोड सेलेक्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे. जबकि इंजन सेटअप मौजूदा मॉडल जैसा है, जिसमें 170PS और 350Nm आऊटपुट वाला 2.0L, 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन शामिल है.ट्रांसमिशन विकल्प भी पहले जैसे ही हैं, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक का विकल्प शामिल है.

टोयोटा कोरोला क्रॉस आधारित एसयूवी

कुछ मीडिया में आई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, महिंद्रा XUV700 को टक्कर देने के लिए एक नई थ्री रो एसयूवी पेश करने की तैयारी कर रही है. यह मॉडल कोरोला क्रॉस पर आधारित होगा, जिसमें टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा, जिसका उपयोग इनोवा हाइक्रॉस में भी किया जाता है. उम्मीद है कि इस एसयूवी में पीछे की सीटों को मोड़कर सपाट फर्श बनाने की सुविधा मिल सकती है. इसके अलावा इसमें ढेर सारे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है. इस नई टोयोटा 7-सीटर एसयूवी में 2.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और टोयोटा की मजबूत हाइब्रिड तकनीक के साथ 2.0L पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो क्रमशः 172bhp और 186bhp का आऊटपुट जेनरेट करता है.

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा आधारित 7-सीटर एसयूवी

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर आधारित 7-सीटर एसयूवी को तैयार कर रही है. यह मॉडल इनविक्टो मॉडल के समान प्लेटफॉर्म, डिज़ाइन एलिमेंट्स, फीचर्स और इंजन सेटअप से साथ आएगा. इसमें 2.0L एटकिंसन साइकिल और 2.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल हैं. पहला ई-ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ 184bhp पॉवर जेनरेट करने में सक्षम है, जबकि दूसरा 172bhp और 205Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है. आगामी 7-सीटर एसयूवी का उत्पादन टोयोटा की बिदादी प्लांट में किया जाएगा और इसकी कीमत 20 लाख रुपये से 30 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें :- टाटा की कारों पर चल रहा है इतना वेटिंग पीरियड, जानिए आपको कितना करना पड़ेगा इंतजार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget