एक्सप्लोरर

Hyundai Creta N-Line Rivals: हुंडई क्रेटा एन लाइन नहीं है पसंद, तो बाजार में मौजूद ये 5 बेहतरीन ऑप्शन  

हुंडई, कल 11 मार्च को अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी क्रेटा का एन लाइन वेरिएंट लॉन्च करेगी, अगर आपको यह कार नहीं लेकिन है तो भारतीय बाजार में 5 बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं, जिनमे से एक विकल्प चुन सकते हैं.

Hyundai Creta N-Line Rivals: हुंडई, 11 मार्च को अपनी स्पोर्टी क्रेटा एन लाइन वेरिएंट लॉन्च करने वाली है. एन लाइन पोर्टफोलियो के बाकी वाहनों की तरह, यह एसयूवी केवल टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी. क्रेटा एन लाइन 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है, जिसका आउटपुट 158bhp और 253Nm है. इसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा. लेकिन आप इसे नहीं खरीदना चाहते हैं तो बाजार में इसके कई टर्बो पेट्रोल एसयूवी के ऑप्शन मौजूद हैं. 

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

जनवरी 2024 की बिक्री के आंकड़ों के आधार पर, महिंद्रा स्कॉर्पियो (N सहित) अपने सेगमेंट में टॉप पर है. यह लैडर फ्रेम चेसिस पर बेस्ड है. स्कॉर्पियो एन में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल एमस्टैलियन इंजन मिलता है, जो 200 बीएचपी पॉवर जेनरेट करता है. यह दो ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध है. यह 6-स्पीड मैनुअल के साथ 370 एनएम और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक के साथ 380 एनएम आउटपुट जेनरेट करता है. इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, 7-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12-स्पीक सोनी म्यूजिक सिस्टम, इनबिल्ट एलेक्सा के साथ कनेक्टेड फ़ंक्शन जैसे सभी लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत 13.60 लाख रुपये से शुरू होती है.

Hyundai Creta N-Line Rivals: हुंडई क्रेटा एन लाइन नहीं है पसंद, तो बाजार में मौजूद ये 5 बेहतरीन ऑप्शन  

किआ सेल्टोस

सेल्टोस टर्बो में क्रेटा एन लाइन के समान खूबियां हैं. इसमें 158 बीएचपी और 253 एनएम आउटपुट के साथ 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने वाली एन लाइन के उलट, सेल्टोस में क्लचलेस स्टिक शिफ्ट मिलता है.  क्रेटा और सेल्टोस दोनों ही 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इसके डैशबोर्ड में इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर कंसोल के लिए ड्यूल 10.25-इंच स्क्रीन, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, 8-इंच हेड-अप डिस्प्ले और 8 8-स्पीकर बोस म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही इसमें ADAS समेत ढेर सारे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होती है.

Hyundai Creta N-Line Rivals: हुंडई क्रेटा एन लाइन नहीं है पसंद, तो बाजार में मौजूद ये 5 बेहतरीन ऑप्शन   

स्कोडा कुशाक/फॉक्सवैगन टाइगुन

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के कुशाक और टाइगुन, एक ही MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं और अपने सेगमेंट में सबसे सुरक्षित एसयूवी हैं. कुशाक और ताइगुन एकमात्र एसयूवी हैं जो दो टर्बो पेट्रोल इंजन, 1-लीटर और 1.5-लीटर के साथ आती हैं. जिसमें क्रमशः 114 बीएचपी और 178 बीएचपी का पॉवर आऊटपुट मिलता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक का विकल्प मिलता है. स्कोडा कुशाक की एक्स-शोरूम कीमत 1-लीटर के लिए 11.90 लाख रुपये से 17.89 लाख रुपये और 1.5-लीटर के लिए 15.99 लाख रुपये से 19.79 लाख रुपये के बीच है.

Hyundai Creta N-Line Rivals: हुंडई क्रेटा एन लाइन नहीं है पसंद, तो बाजार में मौजूद ये 5 बेहतरीन ऑप्शन  

एमजी एस्टर

एमजी एस्टर का टर्बो पेट्रोल मॉडल केवल टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट में उपलब्ध है और यह 138 बीएचपी और 220 एनएम आउटपुट वाले 1.3-लीटर इंजन से लैस है. इसे 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. इसके 10.1 इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, वॉयस कमांड, नेविगेशन सिस्टम, एक वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड सीटें और 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. है. यह अपने सेगमेंट की पहली एसयूवी है जो लेवल 2 एडीएएस के साथ आती है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 17.90 लाख रुपये है.

Hyundai Creta N-Line Rivals: हुंडई क्रेटा एन लाइन नहीं है पसंद, तो बाजार में मौजूद ये 5 बेहतरीन ऑप्शन  

यह भी पढ़ें - 

डीलरशीप पर पहुंचाना शुरू हो गई है टाटा नेक्सन ईवी डार्क, जानिए स्टैंडर्ड मॉडल से कितनी है अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget