एक्सप्लोरर

Tata Safari Facelift: टाटा सफारी फेसलिफ्ट के इंटीरियर की डिटेल्स आईं सामने, जानिए किन खूबियों से होगी लैस 

टाटा सफारी फेसलिफ्ट का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 से होगा. इसमें डीजल और पेट्रोल दोनों इंजनों का विकल्प मौजूद है. साथ ही इसमें ADAS और अन्य आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं.

2024 Tata Safari: टाटा मोटर्स अपनी सफारी एसयूवी के मिड-साइकिल फेसलिफ्ट मॉडल को तैयार कर रही है. इसके टेस्टिंग म्यूल की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. इस फ्लैगशिप एसयूवी की अब तक की सभी स्पाई तस्वीरों में इसके बाहरी डिजाइन डिटेल्स का खुलासा हुआ है, लेकिन इसके हालिया स्पाई शॉट से केबिन के अंदरूनी हिस्सों की डिटेल्स भी सामने आई हैं. 

2024 टाटा सफारी: इंटीरियर

नई स्पाई तस्वीरों के अनुसार, 2023 टाटा सफारी के केबिन के अंदरूनी हिस्सों में कुछ बड़े अपडेट देखने को मिले हैं. इसमें मौजूदा 10.25-इंच यूनिट की तुलना में बड़े और अधिक प्रीमियम दिखने वाले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के साथ एक बिल्कुल नया डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है. इसके साथ ही इस इन्फोटेमेंट में सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलने की संभावना है, मौजूदा सॉफ्टवेयर का कमजोर इंटरफ़ेस काफी परेशान करने वाला है. 

मिलेगा नया गियर शिफ्टर

इसके अलावा, सेंट्रल एयर वेंट को री डिजाइंड किया गया है, जबकि एचवीएसी कंट्रोल अब वेंट के नीचे एक छोटे टच-बेस्ड कंसोल में इंटीग्रेटेड है. इसमें नए गियर शिफ्टर और ड्राइव मोड सेलेक्टर के लिए नए रोटरी नॉब दिए गए हैं. बाकी सेंटर कंसोल का लेआउट वर्तमान मॉडल के समान है. 

इसमें सिएरा ईवी कॉन्सेप्ट से लिया गया एक नया चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसके सेंटर में एक इंटीग्रेटेड डिस्प्ले पैनल और ऑडियो सिस्टम और टेलीमैटिक्स के लिए कंट्रोल बटन दिए गए हैं. इसका ड्राइवर डिस्प्ले भी मौजूदा टॉप-स्पेक सफारी डार्क एडिशन के समान दिखाई देता है. 

अपडेटेड डैशबोर्ड में एक डुअल-टोन थीम दिया गया है, जिसमें ऑफ-व्हाइट शेड में शानदार कंट्रास्ट दिया गया है. इस अपडेटेड केबिन में बहुत कम फिजिकल बटन और पियानो ब्लैक लेयर के साथ शानदार लेआउट मिलता है. इसका केबिन टाटा कर्व कॉन्सेप्ट से मिलता जुलता है. 

फीचर्स 

2024 टाटा सफारी में एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो डे/नाइट आईआरवीएम, मल्टी-कलर एंबियंट लाइटिंग, लेवल 2 एडीएएस तकनीक, एक 360 डिग्री कैमरा सहित 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट और मिड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और कई अन्य फीचर्स भी मिलेंगे. 

पॉवरट्रेन

2024 सफारी फेसलिफ्ट में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ मौजूदा2.0-लीटर फिएट-सोर्स्ड डीजल इंजन मिलने की संभावना है. यह इंजन 168 बीएचपी की पॉवर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. 

किससे होगा मुकाबला

टाटा सफारी फेसलिफ्ट का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 से होगा. इसमें डीजल और पेट्रोल दोनों इंजनों का विकल्प मौजूद है. साथ ही इसमें ADAS और अन्य आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- अगले महीने लॉन्च होंगी कई नई कारें, देखिए पूरी लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget