एक्सप्लोरर

Tata Harrier : टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई टाटा हैरियर फेसलिफ्ट, होंगे कई बड़े बदलाव

इस कार का मुकाबला एमजी हेक्टर और महिंद्रा एक्सयूवी 700 जैसी कारों से हो सकता है. हेक्टर में एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

Tata Harrier Facelift: टाटा मोटर्स अपनी प्रीमियम एसयूवी हैरियर के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है. जिसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट के साथ कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसी तरह टाटा सफारी को भी फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है. हैरियर फेसलिफ्ट को इस साल के अंत में लॉन्च किए जाने की संभावना है, और इसकी कीमत भी अधिक होने की उम्मीद की जा रही है. फिलहाल हैरियर मैनुअल वेरिएंट की कीमत 16.45 लाख रुपये से 21.77 लाख रुपये और ऑटोमेटिक वेरियंट की कीमत 19 लाख रुपये से लेकर 24.07 लाख रुपये के बीच है. 

हैरियर फेसलिफ्ट हुई स्पॉट

हाल ही में हैरियर फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इस कार का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा मॉडल से मिलता जुलता है. देखा गया टेस्टिंग मॉडल पूरी तरह से ढका हुआ था, जिस कारण इसके बाहरी डिजाइन के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है. हालांकि जितनी जानकारी मिली है उससे पता चलता है कि इसमें सीधे स्लैट्स के साथ अपडेटेड फ्रंट ग्रिल और एक नया निचला ग्रिल मिलेगा. हालांकि इसके फ्रंट बंपर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. साथ ही इसमें गोल आकार के हैलोजन हेडलैंप भी देखने को मिला है, जिसे बम्पर के निचले हिस्से में प्लेस किया गया है. यह 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित हैरियर ईवी के जैसा लगता है. हैरियर फेसलिफ्ट में हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और फॉग लैंप जैसे एलिमेंट्स इसके ईवी मॉडल से मिलते जुलते हो सकते हैं. इसके रियर प्रोफाइल में इंटरकनेक्टिंग एलईडी स्ट्रिप के साथ अपडेटेड टेल लैंप मिल सकता है. 

कैसा है इंटीरियर?

इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें अपडेटेड अपहोल्स्ट्री, मल्टी-कलर्ड एम्बिएंट लाइटिंग, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, 7-इंच डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जर, 6 भाषाओं में 200 से अधिक वॉयस कमांड जैसे फीचर्स मिलेंगे. 

कैसा होगा इंजन?

हैरियर फेसलिफ्ट में एक नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, 170 पीएस और 280 एनएम का आउटपुट जेनरेट करता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. साथ ही इसमें मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन भी मिलता रहेगा. जो 170 पीएस की पॉवर और 350 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. इस इंजन को हाल ही में BS6 स्टेज 2 के उत्सर्जन मानदंडों के अनुसार अपडेट किया गया है. 

एमजी हेक्टर से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला एमजी हेक्टर और महिंद्रा एक्सयूवी 700 जैसी कारों से हो सकता है. हेक्टर में एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 15 से 22.09 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें :- मात्र 32,886 रुपये हर महीने देकर खरीद सकते हैं टोयोटा हिलक्स, जानिए क्या है कंपनी का यह शानदार ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget