एक्सप्लोरर

इंतजार खत्म! टेस्ला दिल्ली में खोलेगी नया लग्जरी शोरूम, 11 अगस्त से एरोसिटी में होगा शुरू

Tesla Showroom in Delhi: मुंबई के बाद Tesla अब दिल्ली में अपना दूसरा शोरूम खोलने जा रही है. ये शोरूम 11 अगस्त 2025 को IGI एयरपोर्ट के पास स्थित एरोसिटी में खोला जाएगा. आइए विस्तार से जानते हैं.

भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तेजी से पंख फैला रही है और अब इस उड़ान को और तेज करने के लिए अमेरिकी EV निर्माता Tesla दिल्ली में अपना दूसरा शोरूम खोलने जा रही है. 11 अगस्त 2025 को ये शोरूम IGI एयरपोर्ट के पास एरोसिटी में लॉन्च किया जाएगा, जो दिल्ली का एक प्रीमियम कमर्शियल और बिजनेस हब है.

मुंबई के बाद अब दिल्ली में टेस्ला 

  • टेस्ला ने भारत में अपनी शुरुआत मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित Maker Maxity Mall से की थी. ये पहला टेस्ला शोरूम भारतीय ग्राहकों के लिए एक हाई-एंड एक्सपीरियंस सेंटर बना, जहां Tesla Model Y के दो वेरिएंट्स शोकेस किए गए हैं. अब कंपनी दिल्ली-एनसीआर के हाई नेटवर्थ ग्राहकों के लिए Aerocity में एक नया और शानदार शोरूम खोलने जा रही है, जिससे भारत में ब्रांड की उपस्थिति और मजबूत हो रही है.

लॉन्च डेट और लोकेशन

  • Tesla Aerocity शोरूम की ओपनिंग की तारीख 11 अगस्त 2025 तय की गई है. ये शोरूम IGI एयरपोर्ट के पास स्थित Aerocity में खुलेगा, जो भारत के सबसे प्रीमियम बिजनेस और लाइफस्टाइल हब्स में से एक है.

Tesla Model Y भारत में दो वैरिएंट्स में उपलब्ध

  • भारत में टेस्ला ने अपनी सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV में से एक Model Y को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. दोनों वेरिएंट्स में एक ही इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो करीब 295 हॉर्सपावर की पावर देती है. RWD Model Y की ऑन-रोड कीमत करीब 61.07 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसका Long Range Model Y वेरिएंट करीब 69.15 लाख रुपये में मिल सकता है.

कब होगी डिलीवरी?

  • टेस्ला ने घोषणा की है कि Model Y RWD की डिलीवरी Q3 2025 (जुलाई से सितंबर) में शुरू होगी, जबकि Long Range वर्जन की डिलीवरी Q4 2025 (अक्टूबर से दिसंबर) के बीच शुरू हो सकती है. इससे ये स्पष्ट हो रहा है कि टेस्ला भारत में न केवल तेजी से कदम बढ़ा रही है, बल्कि वह अपनी डिलीवरी पाइपलाइन को भी गंभीरता से मजबूत कर रही है.

टेस्ला वेबसाइट अब दिल्ली के लिए भी लाइव

  • टेस्ला ने अपनी भारतीय आधिकारिक वेबसाइट को भी अपडेट कर दिया है, जो अब दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम के यूजर्स को रजिस्ट्रेशन की अनुमति दे रही है. जिससे ये साफ पता चलता है कि कंपनी फिलहाल मेट्रो सिटीज पर फोकस कर रही है. बता दें कि टेस्ला भारत को एक स्ट्रैटेजिक ग्लोबल मार्केट मानती है और भविष्य में येां पर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट या असेंबली फैसिलिटी खोलने की योजना भी बना रही है. 

ये भी पढें: दिल्ली-NCR से किन शहरों में चलेगी Uber Motorhome? जानिए कैसे बुक कर सकते हैं लग्जरी राइड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget