एक्सप्लोरर

Tesla Robotaxi: लॉन्च होने के बाद विवादों में आई टेस्ला की रोबोटैक्सी, सरकारी एजेंसी ने जांच की शुरू

Tesla Robotaxi: हाल ही में एलन मस्क की कंपनी ने अमेरिका के टेक्सास राज्य स्थित ऑस्टिन में रोबोटैक्सी सर्विस शुरू कर दी है. अब इस रोबोटैक्सी को लेकर कंपनी विवादों में घिर गई है.

Tesla RoboTaxi Incident: अमेरिका के टेक्सास में लॉन्च होने के एक दिन बाद ही टेस्ला रोबोटैक्सी विवादों में घिर गई है. दरअसल, अपनी सेवा के पहले दिन ही रोबोटैक्सी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करती हुई दिखाई दी.इसके बाद अब अमेरिका की वाहन सुरक्षा नियामक एजेंसी NHTSA (National Highway Traffic Safety Administration) ने जांच शुरू कर दी है. 

दरअसल, यह मामला उस दौरान सामने आया जब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल की गई. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टेस्ला की ड्राइवरलेस कारें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करती हुईं नजर आ रही हैं. इसमें देखा गया कि टेस्ला की मॉडल Y कार एक लेफ्ट टर्न ओनली लेन में एंट्री करती है और इसके बाद वह कार डबल येलो लाइन पार करते हुए लेन में लौटती है, जोकि कानूनन मना है.

टेस्ला की रोबोटैक्सी को लेकर सामने आई ये बात

दूसरी वीडियो से सामने आया कि दो सवारी ड्राइवरलेस Model Y में बैठती है और स्क्रीन पर Pull Over बटन दबाते हैं तो कार सड़क के बीचों-बीच रुक जाती है, जिसे काफी खतरनाक माना जा रहा है. इसके साथ ही रोबोटैक्सी से स्पीड लिमिट का उल्लंघन भी सामने आया है. ये EVS स्पीड लिमिट से ज्यादा तेज चलते हुए भी पकड़ी गईं. ऐसा पहली बार नहीं है जब टेस्ला को इस तरह शिकायतों का सामना करना पड़ा हो, इससे पहले फरवरी 2023 में टेस्ला की 3.62 लाख गाड़ियों को रिकॉल किया गया था.

लॉन्च की गई टेस्ला की रोबोटैक्सी

हाल ही में एलन मस्क की कंपनी ने अमेरिका के टेक्सास राज्य स्थित ऑस्टिन में रोबोटैक्सी सर्विस शुरू कर दी है. इस मौके पर कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने 10 साल की मेहनत का फल पूरा होना बताया है. टैक्सी एक ऑटोमेटिक व्हीकल है, जिसे चलाने के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं है. इस गाड़ी में एक छोटा केबिन दिया गया है. टेस्ला की इस कार में दो लोगों के बैठने की कैपेसिटी है.

यह भी पढ़ें:-

कितनी सैलरी होने पर आपके हाथ में होगी Tata Harrier EV की चाबी? यहां जानें EMI कैलकुलेशन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget