एक्सप्लोरर

Tata Punch: टाटा की इस कार के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं ग्राहक, खरीद डालीं 2 लाख से ज्यादा गाड़ियां

इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस और रेनॉल्ट काइगर से होता है. रेनॉल्ट काइगर में एक 1.0L और एक 1.2L पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये से शुरू होती है.

Tata Punch Sales: टाटा मोटर्स की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक टाटा पंच की 2,00,000वीं यूनिट का उत्पादन कंपनी के पुणे स्थित प्लांट से हुआ. साल 2021 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से पंच को यह उपलब्धि हासिल करने में केवल 19 महीने का समय लगा. लॉन्च के बाद से अप्रैल 2023 के अंत तक पंच की 1,97,389 यूनिट्स की बिक्री हुई है, और 12 मई 2023 को टाटा मोटर्स ने 2 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन के आंकड़े को पार करने की घोषणा की है. टाटा पंच के प्रोडक्शन ने अगस्त 2022 में 1,00,000 यूनिट्स के आंकड़े को पार किया था. यानि अगले 1 लाख यूनिट के प्रोडक्शन में केवल 8 ही महीने लगे.  

लगातार बढ़ी है बिक्री

टाटा पंच की औसतन हर महीने 10,388 यूनिट्स की बिक्री हुई है. लॉन्च के पहले तीन महीनों में इसकी बिक्री 10,000 यूनिट्स से कम रही, जिसमें अक्टूबर 2021 में बिक्री 8,453 यूनिट्स, नवंबर 2021 में 6,110 यूनिट्स और  दिसंबर 2021 में 8,008 यूनिट्स की बिक्री हुई, इसके बाद, कंपनी ने 2022 में बाजार में वापसी की ओर जनवरी 2022 में बिक्री बढ़कर 10,027 यूनिट हो गई, हालांकि यह फरवरी 2022 में फिर से गिरकर 9,529 यूनिट हो गई, लेकिन इसके बाद से हर महीने 10,000 यूनिट से ऊपर की बिक्री हुई है. सितंबर 2022 के त्योहारी महीने के दौरान सबसे ज्यादा इसकी 12,251 यूनिट्स की बिक्री हुई थी.

Tata Punch: टाटा की इस कार के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं ग्राहक, खरीद डालीं 2 लाख से ज्यादा गाड़ियां

ये है ज्यादा बिक्री का कारण

टाटा पंच की बिक्री का सबसे बड़ा कारण इसका किफायती होना है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से 9.93 लाख रुपये है. इस कार को ग्लोबल एनसीएपी से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है. यह बाजार में प्योर, एडवेंचर, एकांप्लाइज्ड और क्रिएटिव जैसे 4 ट्रिम्स में मौजूद है.

फीचर्स

टाटा पंच में 25 से अधिक फीचर्स के साथ टाटा की iRA कनेक्टेड कार तकनीक, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सहित अन्य कई फीचर्स मिलते हैं. 

इंजन 

टाटा पंच में एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसमें मैनुअल में 18.82 एचपी की पावर और एएमटी में 18.97 की पॉवर मिलती है. इसमें क्रमशः 18.82 किमी/लीटर और 18.97 किमी/लीटर का माइलेज मिलता है. यह टाटा मोटर्स की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. 

किससे होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस और रेनॉल्ट काइगर से होता है. रेनॉल्ट काइगर में एक 1.0L और एक 1.2L पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- 15 मई को होगा अर्बन क्रूज़र आइकॉन एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू, इन खूबियों से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget