एक्सप्लोरर

इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च हुई Tata Punch SUV, कीमत से लेकर फीचर्स सब यहां जान लीजिये

पंच ईवी टाटा की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसके फ्रंट में ब्रांड के लोगो के नीचे ही चार्जर की पेशकश की गयी है. 

Tata Punch EV SUV: टाटा पंच ईवी को आज, घरेलू बाजार में 10.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया. जो इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 14.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है. इसके साथ ही कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी भी 22 जनवरी से शुरू करने जा रही है. ग्राहक इसे पांच वेरिएंट में खरीद सकेंगे, जो स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ हैं. वहीं इसकी बुकिंग 21,000 रुपये टोकन अमाउंट के साथ की जा सकती है. 

टाटा पंच ईवी डिज़ाइन

पंच इलेक्ट्रिक के नए लुक की बात करें, तो इसमें अपडेटेड फ्रंट फेशिया आकर्षण का बड़ा कारण है. इसके अलावा नेक्सन पर बेस्ड बोनट की चौड़ाई के साथ चलने वाला एलईडी लाइट बार के साथ एक ताज़ा बम्पर और ग्रिल डिज़ाइन भी है. इसके खास फीचर्स में स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स, सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट शामिल हैं. इसके अलावा, पंच ईवी टाटा की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसके फ्रंट में ब्रांड के लोगो के नीचे ही चार्जर की पेशकश की गयी है. 


इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च हुई Tata Punch SUV, कीमत से लेकर फीचर्स सब यहां जान लीजिये

वहीं इसके बैक साइड की बात करें तो, इसमें ICE वेरिएंट की तरह ही टेल लाइट्स मौजूद हैं, जिसमें वाई-शेप में ब्रेक लाइट्स हैं. इसके छत पर एक स्पॉइलर है. साथ ही इसमें एक फिर से डिज़ाइन किया गया बम्पर भी है. साइड प्रोफाइल की बात करें तो, इसमें नए 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील के साथ, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो हाई स्पेक के लिए खास होंगे. 

टाटा पंच ईवी इंटीरियर और फीचर्स 

केबिन की बात करें तो, पंच में एक स्टाइलिश डुअल-टोन थीम के साथ अपग्रेडेड प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, इलुमिनटेड टाटा लोगो के साथ एक 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील (जो सफारी और हैरियर जैसे सिबलिंग में मौजूद है) और 10.23 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है. बाकी फीचर्स में हवादार सीटें, इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जर और सनरूफ भी दी गयी है. यानि कि इंटीरियर कुछ कुछ फेसलिफ्टेड नेक्सन से मिलता हुआ है. 


इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च हुई Tata Punch SUV, कीमत से लेकर फीचर्स सब यहां जान लीजिये

टाटा पंच ईवी बैटरी और रेंज

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें पहला 25 kWh बैटरी पैक जो 315 किमी तक की रेंज दे सकता है, और दूसरा 35 kWh बैटरी पैक जो  421 किमी तक की शानदार रेंज दे सकता है.

टाटा पंच ईवी दो ई-ड्राइव ऑप्शन के साथ है, जिसमें पहला 120 bhp, 190 NM टॉर्क वेरिएंट, और एक 80 bhp, 114 NM टॉर्क वेरिएंट हैं. जोकि परमानेंट मैगनेट नॉन- सिंक्रोनोस मोटर हैं.


इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च हुई Tata Punch SUV, कीमत से लेकर फीचर्स सब यहां जान लीजिये

टाटा पंच ईवी सेफ्टी फीचर्स 

सेफ्टी के लिहाज से, सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ISOFIX, रोल-ओवर मिटिगेशन, ब्रेक डिस्क वाइपिंग और हाइड्रोलिक फेडिंग कंपनसेशन भी शामिल हैं. इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा भी है, जो खास केवल टॉप-स्पेक ट्रिम के लिए है.

यह भी पढ़ें - Uber EV in Ayodhya: उबर ने अयोध्या में लॉन्च किया ईवी ऑटो, सवारी के लिए जल्द कर सकेंगे बुक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं अगस्त के टॉप 5 Selling स्कूटर, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
ये हैं अगस्त के टॉप 5 Selling स्कूटर, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa
Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल

वीडियोज

Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?
बांकीपुर में PK की जीत, स्टूडेंट प्रोटेस्ट में AK 47, सुपर सीएम Nitish

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
'आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है...' अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है...' अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका
SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका
Embed widget