एक्सप्लोरर

Tata Punch: टाटा की इस गाड़ी के फैन हुए लोग, खरीद डाले इतने यूनिट्स, जानें क्या है ऐसा खास

टाटा पंच कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन गई है. जून 2024 में इस कार की सबसे ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं. वहीं मार्च और अप्रैल 2024 में भी यही कार नंबर 1 पर थी.

Tata Punch: टाटा मोटर्स की गाड़ियां भारतीय मार्केट में काफी धूम मचा रही हैं. बाजार में एसयूवी की गाड़ियों की डिमांड काफी देखने को मिलती है. ऐसे में टाटा मोटर्स की एक शानदार 5 सीटर एसयूवी के लोग दीवाने हो गए हैं. टाटा पंच पिछले कई महीनों से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही है. जानकारी के अनुसार पिछले महीने जून 2024 में टॉप 10 कारों की लिस्ट में 5 एसयूवी गाड़ियां शामिल हैं.

टाटा पंच का है दबदबा

टाटा पंच कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी के साथ ही अब देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन चुकी है. आंकड़ों पर नज़र डालें तो जून 2024 में Tata Punch की 18,238 यूनिट्स की सेल हुई है. वहीं यह कार मार्च और अप्रैल 2024 में भी अव्वल स्थान पर थी. हालांकि इसके पीछे ही मारुति सुजुकी नई जनरेशन स्विफ्ट और हुंडई क्रेटा लगी हैं जिन्होंने पिछले महीने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

टाटा पंच में मिलता है दमदार इंजन

टाटा मोटर्स ने अपनी इस कार में 1199 सीसी का दमदार इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 86.63 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 115 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है. इसके अलावा इस 5 सीटर कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिल जाते हैं. वहीं कंपनी ने इस कार में 187 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया है. इतना ही नहीं इस कार को ग्लोबल एनसीएपी से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है.

शानदार फीचर्स से है लैस

टाटा पंच में 366 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है. वहीं इस कार में पावर स्टीयरिंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एसी, डुअल एयरबैग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, फॉग लाइट्स, अलॉय व्हील्स के साथ पावर विंडो जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं.

साथ ही कार में 37 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है. कंपनी के अनुसार ये कार करीब 18.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करती है. डॉयमेंशन को देखें तो इस कार की लंबाई 3827 एमएम, चौड़ाई 1742 एमएम और ऊंचाई 1615 एमएम है.

कितनी है कीमत

टाटा मोटर्स ने अपनी इस बेहतरीन कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये रखी है. वहीं टॉप मॉडल के लिए इस कार की एक्स शोरूम कीमत 10.20 लाख रुपये तक जाती है. वहीं ये कार बाजार में मारुति सुजुकी ब्रेजा और हुंडई वेन्यू जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: Bajaj CNG Bike: लॉन्च हुई बजाज की पहली सीएनजी बाइक Freedom, लंबी सीट के साथ स्टाइलिश लुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget