एक्सप्लोरर

Hyundai Creta: मामूली अंतर से पीछे रह गई टाटा नेक्सन, एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा ने मारी बाजी 

हुंडई की मिड साइज एसयूवी क्रेटा की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 10.87 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 19.20 लाख रुपये है.

Best Selling SUV: पिछले महीने एक बार फिर से मारुति सुजुकी भारत में सबसे ज्यादा कार सेलिंग ब्रांड रही. इस दौरान कंपनी ने कुल 1,43,708 यूनिट्स कारों की बिक्री की है. इसके बाद हुंडई मोटर दूसरे पायदान पर और टाटा मोटर्स तीसरे स्थान पर बरकरार हैं. मई 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 में से 7 कारें मारुति सुजुकी की रही. अन्य तीन कारों में हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सन और पंच का स्थान रहा. लेकिन यदि एसयूवी सेगमेंट की बात करें तो हुंडई क्रेटा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. हालांकि इसने टाटा नेक्सन को बहुत मामूली अंतर से पीछे छोड़ा है. टाटा मोटर्स, क्रेटा के मुकाबले केवल 26 यूनिट्स की कम बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही.  

मई 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी 

मई 2023 में एसयूवी सेगमेंट में भारत में हुंडई क्रेटा की सबसे ज्यादा बिक्री हुई. इस दौरान कंपनी ने इस एसयूवी की 14,449 यूनिट्स की सेल की है. जबकि दुसरे स्थान पर रहने वाली टाटा नेक्सन की पिछले महीने 14,423 यूनिट्स की सेल हुई. दोनों कारों की बिक्री के बीच सिर्फ 26 यूनिट्स का ही फर्क है. इसके पहले टाटा नेक्सन पिछले कुछ महीनों से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी. हालांकि मई 2023 में यह मामूली अंतर से पीछे रह गई. इसके बाद 13,398 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति ब्रेजा तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही.  

कितनी है दोनों कारों की कीमत

हुंडई की मिड साइज एसयूवी क्रेटा की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 10.87 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 19.20 लाख रुपये है. वहीं टाटा की नेक्सन सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 7.80 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 14.50 लाख रुपये है. 

पिछले महीने इन कारों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री

मई 2023 में टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों में 18,700 यूनिट्स के साथ मारुति सुजुकी बलेनो पहले स्थान पर, 17,300 यूनिट्स के साथ मारुति सुजुकी स्विफ्ट दूसरे स्थान पर, 16,300 यूनिट्स के साथ मारुति सुजुकी वैगनआर तीसरे, 14,449 यूनिट्स के साथ हुंडई क्रेटा चौथे, 14,423 यूनिट्स के साथ टाटा नेक्सन पांचवें, 13,398 यूनिट्स के साथ मारुति सुजुकी ब्रेज़ा छठवें, 12,800 यूनिट्स के साथ मारुति सुजुकी ईको सातवें, 11,300 यूनिट्स के साथ मारुति सुजुकी डिजायर आठवें, 11,100 यूनिट्स के साथ टाटा पंच नौवें और 10,500 यूनिट्स के साथ मारुति सुजुकी अर्टिगा दसवें स्थान पर रही.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा थार की खरीद पर कर सकते हैं 60 हजार रुपये तक की बचत, जानिए क्या है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget