एक्सप्लोरर

Tata Nexon EV Max vs MG ZS EV: दोनों में से कौन सी है दमदार गाड़ी, जानें किसकी परफॉर्मेंस और फीचर्स हैं धुआंधार

Electric SUV 2022: हम जब भी कोई एसयूवी खरीदते हैं तो तुलना करते हैं कि बजट और फीचर रिक्वायरमेंट के हिसाब से कौन सी बेस्ट है. हाल ही में लॉन्च Tata Nexon EV Max और MG ZS EV की तुलना यहां की गई है.

Tata Nexon EV Max vs MG ZS EV: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के अपने बेड़े में घरेलू मैन्यूफैक्चर टाटा मोटर्स ने इस महीने Nexon EV Max लॉन्च की है. नए ईवी मैक्स मॉडल ने स्टैंडर्ड नेक्सॉन ईवी की तुलना में बेहतर रेंज और पावर के साथ बाजार में एंट्री की है. इस बीच ब्रिटिश ऑटोमेकर एमजी मोटर ने भी इस साल मार्च में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी MG ZS EV मार्केट में उतारी है. दोनों कारें 5-सीटर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं. Tata Nexon EV Max की शुरुआती कीमत 17.74 लाख रुपये है जबकि MG ZS EV की शुरुआती कीमत 22 लाख रुपये है.

दोनों SUVs में ढेर सारे फीचर्स और फंक्शन्स भी हैं और इस तरह ये बाज़ार में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं, जहां SUVs की मांग में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है वहीं अगर आप दोनों में से किसी एक चुनने में भ्रमित हो रहे हैं, तो हमने आपके काम को आसान बनाने के लिए इन कारों की तुलना की है.

Tata Nexon EV Max के हैं 4 वैरिएंट:

Tata Nexon EV Max चार वैरिएंट में आता है, जिनमें XZ+ 3.3 kW चार्जर के साथ, XZ+ 7.2 kW AC फास्ट चार्जर के साथ, XZ+ Lux 3.3 kW चार्जर के साथ, और XZ+ Lux 7.2 kW AC फास्ट चार्जर के साथ आता है. कीमत XZ+ 3.3 kW चार्जर के लिए 17.74 लाख रुपये से लेकर XZ+ Lux 7.2 kW AC फास्ट चार्जर के लिए 19.24 लाख रुपये तक है.

MG ZS EV के हैं 2 वैरिएंट:

रिलेटिवली MG ZS EV ग्राहकों के लिए थोड़ी महंगी साबित हो सकती है. MG, MG ZS EV के दो वैरिएंट Excite और Exclusive पेश कर रहा है, जिनकी कीमत 22 लाख रुपये और 25.88 लाख रुपये है.

किसमें है ज्यादा बैटरी पैक? Nexon EV Max या MG ZS EV

Tata Nexon EV Max में 40.5 kWh का ली-आयन बैटरी पैक है, जबकि MG ZS EV में 50.3 kWh की बैटरी है. साफतौर पर MG ZS EV में बड़ी बैटरी क्षमता है और इस प्रकार यह पावर के पैमाने पर सबसे आगे है.

टॉर्क और पीएस में कौन है आगे?

नेक्सॉन ईवी मैक्स एमजी जेडएस ईवी के 174 पीएस के मुकाबले 143 पीएस की पावर जनरेट करता है. MG ZS EV का मैक्सिमम टॉर्क 280 Nm है जो Nexon EV Max से 30 Nm ज्यादा है. हालांकि, दोनों गाड़ियों की टॉप स्पीड एक जैसी ही बनी हुई है.

एक बार चार्ज करने पर कितनी किमी. चलती हैं दोनों?

टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स के लिए 437 किमी ARAI-सर्टिफाइड रेंज का दावा करती है जबकि एमजी जेडएस ईवी एक बार चार्ज करने पर 461 किमी तक चल सकती है.

किसमें में किसने मारी बाजी?

फीचर्स की बात करें तो MG ZS EV में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है. नेक्सॉन ईवी मैक्स ऑटो/मैनुअल डीटीसी चेक, जकनेक्ट 2.0 तकनीक और स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन से लैस है. टॉप-स्पेक XZ+ Lux में एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता है. MG ZS EV पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और रियर एसी वेंट के साथ आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget