एक्सप्लोरर

Tata Curvv SUV: जल्द लॉन्च होने वाली है टाटा कर्व एसयूवी, मिलेंगे कई पावरट्रेन ऑप्शन

इस एसयूवी में सबसे खास इसके पावरट्रेन विकल्प हैं. सबसे पहले यह एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ बाजार में आएगी, जिसके बाद इसके पेट्रोल वेरिएंट को भी लॉन्च किया जाएगा.

Tata Curvv: टाटा कर्व एसयूवी 2024 में होने वाले सबसे बड़े कार लॉन्च में से एक है और देश में इसका लंबे समय से इंतजार है. इस मॉडल को इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश किया गया था. कर्व को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. हालांकि हर बार इसे पूरी तरह से कवर किया गया था. 

डिजाइन

स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि एसयूवी अपने खास कूप-एस्क सिल्हूट को बनाए रखेगी, जो कि पीछे की ओर ढलान वाली रूफ के तौर पर दिया गया है. ऐसी उम्मीद है कि इसके अंतिम डिज़ाइन में रियर क्वार्टर ग्लास शामिल नहीं होगा. टाटा लाइनअप में कर्व एसयूवी में फ्लश-टाइप डोर हैंडल पेश करेगी, जो कंपनी के किसी कार में पहली बार है.

अपने खास डिजाइन एलिमेंट्स के बीच, एसयूवी में सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल, फुल-वाइड एलईडी डीआरएल, वर्टिकल हेडलैंप, एक आर्किटेक्चर हुड और एक आकर्षक एलईडी स्ट्रिप से जुड़े एलईडी टेललैंप भी दिये गए हैं. इस अपकमिंग टाटा एसयूवी को कंपनी के जेन2 प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा जो भविष्य की टाटा कारों के लिए भी इस्तेमाल होगा.

इंटीरियर और फीचर्स 

इंटीरियर के बारे में बात करें तो इसके कॉन्सेप्ट मॉडल के समान रहने की उम्मीद है. जिसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. इसकी अपील को बढ़ाने के लिए 360-डिग्री कैमरा, एचयूडी यूनिट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एडीएएस तकनीक, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और छह एयरबैग जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.

पावरट्रेन

इस एसयूवी में सबसे खास इसके पावरट्रेन विकल्प हैं. सबसे पहले यह एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ बाजार में आएगी, जिसके बाद इसके पेट्रोल वेरिएंट को भी लॉन्च किया जाएगा. अनुमान है कि यह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ एक बार चार्ज करने पर 500 किमी तक की रेंज देने में सक्षम होगी. हालांकि अभी इसके बैटरी पैक और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं है. इसके ICE वर्जन में टाटा के नए 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो 125PS पॉवर और 225Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. उम्मीद है कि टाटा कर्व को बाद में सीएनजी पावरट्रेन (ट्विन सिलेंडर सेटअप) के विकल्प के साथ भी पेश किया जाएगा. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. साथ ही इसमें नई नेक्सन वाले 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिल सकता है.

यह भीओ पढ़ें :- पढ़ें एमजी हेक्‍टर डीजल का फुल रिव्‍यू, कीमत के लिहाज से यह क्‍यों है एक शानदार SUV?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget