एक्सप्लोरर

Tata Altroz Racer: भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है टाटा अल्ट्रोज रेसर, हुंडई i20 N लाइन से होगा मुकाबला

इसका मुकाबला हुंडई की i20 N Line से हो सकता है, जिसमें 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है, हालांकि अल्ट्रोज रेसर में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद नहीं है.

Tata Altroz: टाटा मोटर्स ने पिछले साल ऑटो एक्सपो 2023 में अल्ट्रोज हैचबैक के सबसे स्पोर्टी वर्जन के तौर पर अल्ट्रोज रेसर को पेश किया था. इस साल के भारत मोबिलिटी शो में थोड़े अलग लुक के साथ इसे फिर से पेश किया गया, लेकिन टाटा ने इसके लॉन्च की कोई डिटेल शेयर नहीं की. हालांकि, अब जानकारी मिली है कि स्पोर्टी अल्ट्रोज आने वाले हफ़्तों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.

120hp टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस होगी टाटा अल्ट्रोज़ रेसर 

अल्ट्रोज रेसर की सबसे बड़ी खासियत इसका 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो अल्ट्रोज iTurbo जैसा ही है. हालांकि, यह इसमें 120hp पॉवर और 170Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जो कि iTurbo से 10hp और 30Nm ज्यादा है. यह आऊटपुट नेक्सन एसयूवी के ट्यून के समान ही है. अल्ट्रोज रेसर को iTurbo में मिलने वाले 5-स्पीड मैनुअल के बजाय 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है.

इसका मुकाबला हुंडई की i20 N Line से हो सकता है, जिसमें 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है, हालांकि अल्ट्रोज रेसर में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद नहीं है.

टाटा अल्ट्रोज़ रेसर एक्सटीरियर और इंटीरियर

इस स्पोर्टी हैचबैक को अलग दिखाने के लिए इसमें कुछ एक्सटीरियर अपडेट भी किए जाएंगे. शोकेश कारों में डुअल-टोन पेंट स्कीम के साथ-साथ बोनट और रूफ पर ट्विन रेसिंग स्ट्राइप्स थे. इसमें फ्रंट फेंडर पर 'रेसर' बैजिंग, अपडेटेड ग्रिल और 16-इंच के नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी थे.

अल्ट्रोज रेसर में नई टाटा एसयूवी में मिलने वाला बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन मिलेगा. इसमें सेगमेंट-फर्स्ट वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और वॉयस-असिस्टेड सनरूफ की भी उम्मीद है. इनमें से कुछ फीचर्स बाद में रेगुलर अल्ट्रोज में भी दिए जा सकते हैं. कॉस्मेटिक्स की बात करें तो, डैशबोर्ड पर कंट्रास्ट स्टिचिंग और रंगीन एक्सेंट के साथ नई लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है. रेसर लाइन-अप में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग और ESC भी मिलेंगे.

ज्यादा होगी कीमत

इन सब बदलावों के साथ इसकी कीमतों में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है और इसका मुकाबला i20 N लाइन के अलावा, मारुति फ्रोंक्स के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट से हो सकता है.

यह भी पढ़ें -

अपकमिंग स्कोडा सब 4 मीटर SUV का रेंडर डिजाइन आया सामने, जानिए कब होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget