एक्सप्लोरर

2023 Tata Nexon: टाटा नेक्सन को मिलेगा ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम, जानिए क्या हैं फायदे

Tata Nexon Rival: इस कार का मुकाबला हुंडई वेन्यू से होता है, जिसमें 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. साथ ही इस कार में ढेर सारे फीचर्स भी मिलते हैं.

Tata Motors: टाटा मोटर्स अपनी नेक्सन, हैरियर और सफारी सहित मौजूदा एसयूवी लाइन-अप में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रही है. जिन्हें टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है. 2023 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट एक नए टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और अपडेटेड स्टाइल और इंटीरियर के साथ आएगी. इसमें एक नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था. इस इंजन का इस्तेमाल नई कर्व एसयूवी में किया जाएगा. यह इंजन 125PS की पावर और 225Nm का टार्क जेनरेट करेगा. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा. इसके मौजूदा मॉडल में एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है. नए मॉडल में एक नया डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम भी मिल सकता है. 

अल्ट्रोज में मिलता है यह सिस्टम 

डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम फिलहाल टाटा मोटर्स अपनी अल्ट्रोज ​​हैचबैक में देती है. कंपनी का यह सिस्टम बहुत कॉम्पैक्ट है, जिसमें अन्य DCT की तुलना में 35% कम कंपोनेंट्स का इस्तेमाल होता है. इस गियरबॉक्स में पारंपरिक DCT में 20 गियर के बजाय प्लैनेटरी गियर सिस्टम के साथ 13 गियर होने का दावा किया गया है. कंपनी के अनुसार कम मूविंग पार्ट्स होने के कारण इसमें बेहतर शिफ्टिंग क्वालिटी मिलती है.

कैसी होगी नई नेक्सन

नई नेक्सन में मौजूदा 110बीएचपी वाले डीजल को भी मैनुअल और एएमटी के साथ 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ पेश किया जाएगा. स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि नई नेक्सन में कर्व एसयूवी के स्टाइलिंग एलिमेंट्स को शामिल किया जा सकता है. इसमें बिल्कुल नया फ्रंट और रियर स्टाइल मिलेगा. यह एसयूवी एक नई ग्रिल और एक नए स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और एक एलईडी लाइट बार के साथ आएगी. 

फीचर्स

2023 टाटा नेक्सन में एक अपडेटेड इंटीरियर मिलेगा. जिसमें एक नया 2-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील होगा. साथ ही इसमें एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले के साथ 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा.

हुंडई वेन्यू से होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला हुंडई वेन्यू से होता है, जिसमें 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. साथ ही इस कार में ढेर सारे फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- देखिए मारुति फ्रोंक्स और मारुति ब्रेज़ा का कंपेरिजन, जानिए कौन किस मामले में है बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
SUV खरीदने वालों की मौज, जुलाई में लॉन्च होंगी 3 दमदार SUVs
SUV खरीदने वालों की मौज, जुलाई में लॉन्च होंगी 3 दमदार SUVs
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
कार की छत पर लगा Shark Fin सिर्फ डिजाइन नहीं, करता है ये बड़ा काम
कार की छत पर लगा Shark Fin सिर्फ डिजाइन नहीं, करता है ये बड़ा काम

वीडियोज

WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget