एक्सप्लोरर

Tata Punch EV: टाटा मोटर्स ने शुरू की पंच ईवी की टेस्टिंग, जल्द होगी लॉन्च

Tata Punch Rival: टाटा पंच इलेक्ट्रिक SUV की रेंज लगभग 300km प्रति चार्ज हो सकती है. इसका मुकाबला सिट्रोएन eC3 से होगा, जिसमें 320km प्रति चार्ज की रेंज मिलती है.

Tata Punch: टाटा मोटर्स ने देश में पंच इलेक्ट्रिक मिनी एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर दी है. हाल ही इसे पहली बार पूरे कवर के साथ स्पॉट किया गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन इसे 2023 की दूसरी छमाही यानि त्योहारी सीजन के आसपास लॉन्च किए जाने की संभावना है. इसके बारे कुछ प्रमुख डिटेल्स इस प्रकार हैं.

पावरट्रेन

टाटा की अन्य ईवी के समान, पंच इलेक्ट्रिक में जिपट्रॉन तकनीक के साथ एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर और एक बैटरी पैक शामिल है. इस मिनी ईवी में कई बैटरी पैक के विकल्प के मिल सकते हैं. इसमें टाटा टिगोर EV वाला पावरट्रेन देखने को मिल सकता है. जो कि 26kWh लिक्विड-कूल्ड बैटरी पैक और एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर के साथ आती है. यह मोटर 55kW (74bhp) की पॉवर और 170Nm का टार्क जेनरेट करता है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टाटा पंच इलेक्ट्रिक एसयूवी में टियागो ईवी वाला पावरट्रेन मिल सकता है. जिसमें दो पावरट्रेन सेटअप मिलता है, जिसमें 74bhp पॉवर जेनरेट करने वाले इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 19.2kWh का बैटरी पैक और 61bhp की पॉवर जेनरेट करने वाले इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 24kWh का बैटरी पैक मिलता है. इसमें क्रमशः 250km और 315km की रेंज मिलती है. 

फीचर्स 

टाटा पंच इलेक्ट्रिक का प्रोटोटाइप अपने पेट्रोल समकक्ष के समान दिखता है. हालांकि इसके रेगुलर मॉडल के रियर ड्रम ब्रेक की जगह इसमें रियर डिस्क ब्रेक देखने को मिल सकता है. पंच ईवी में ड्राइवर सेलेक्टर्स और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक सहित बाकी सभी फीचर्स पेट्रोल मॉडल के समान मिल सकते हैं. जिसमें Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है. 

किससे होगा मुकाबला

टाटा पंच इलेक्ट्रिक SUV की रेंज लगभग 300km प्रति चार्ज हो सकती है. इसका मुकाबला सिट्रोएन eC3 से होगा, जिसमें 320km प्रति चार्ज की रेंज मिलती है.

यह भी पढ़ें :- नए सुरक्षा फीचर्स से लैस होगी स्कोडा की स्लाविया और कुशाक, मारुति ब्रेजा को मिलेगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget