एक्सप्लोरर

Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिला इलेक्ट्रिक कारों सबसे बड़ा ऑर्डर, 25 हजार यूनिट्स खरीदेगी उबर 

टाटा मोटर्स ने जुलाई 2021 में अपनी Xpres T EV को लॉन्च किया था. इसमें दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है. जिसमें एक 26 kWh और एक 25.5 kWh की बैट्री शामिल है.

Tata Electric Cars: भारतीय वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने प्रीमियम राइड शेयरिंग सेवाओं के लिए भारत में 25,000 इलेक्ट्रिक सेडान Tata Xpres T EV को डिलीवर करने के लिए उबर के साथ एक समझौता किया है. यह एमओयू देश के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में फोर व्हीलर के लिए सबसे बड़ा ईवी फ्लीट ऑर्डर है.

इसी महीने शुरू होगी डिलीवरी

टाटा मोटर्स इसी महीने से उबर फ्लीट पार्टनर्स को इन इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी करना शुरू कर देगी. उबर की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह इलेक्ट्रिक फ्लीट सेवा दिल्ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद में शुरू होगी.  

टाटा मोटर्स ने क्या कहा?

टाटा मोटर्स ने इस समझौते के तहत अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि, “देश में स्थायी गतिशीलता को विकसित करने की हमारी कोशिशों के अनुरूप, हम देश के अग्रणी राइडशेयरिंग प्लेटफॉर्म उबर के साथ समझौता करके बेहद उत्साहित हैं. उबर की प्रीमियम सर्विस के माध्यम से ग्राहक हमारे पर्यावरण अनुकूल ईवी राइड का अनुभव ले सकेंगे, जिससे से ग्रीन और क्लीन पर्सनल राइड शेयरिंग को अपनाने में तेजी आएगी.

उबर ने क्या कहा?

उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने कहा है कि, ''उबर भारत में स्थायी और साझा प्रगति लाने के लिए प्रयासरत है. टाटा मोटर्स के साथ हमारी यह साझेदारी इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी. यह भारत में एक वाहन निर्माता और एक राइडशेयरिंग प्लेटफॉर्म के बीच अभी तक की सबसे बड़ी ईवी साझेदारी है. हम एक स्थायी भविष्य के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं. यह समझौता Uber प्लेटफॉर्म के शून्य उत्सर्जन पॉलिसी को बढ़ावा देगा.”

कैसी है टाटा एक्सप्रेस-टी ईवी

टाटा मोटर्स ने जुलाई 2021 में अपनी Xpres T EV को लॉन्च किया था. इसमें दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है. जिसमें एक 26 kWh और एक 25.5 kWh की बैट्री शामिल है. यह बैटरी पैक क्रमशः 59 मिनट और 110 मिनट में 0 से 80% तक फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज हो जाती है. Xpres T EV में, 315 किमी और 277 किमी की ARAI-सर्टिफाइड रेंज मिलती है. इस सेडान कार में डुअल एयरबैग, सिंगल-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और EBD के साथ ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- जनवरी में मारुति स्विफ्ट की बिक्री में जबरदस्त गिरावट, सिर्फ इतने यूनिट्स की हुई सेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
Solar Car In India : भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget