एक्सप्लोरर

Tata Punch iCNG Launched: डबल-सीएनजी सिलेंडर के साथ लॉन्च हुई टाटा पंच आईसीएनजी, अब आएगा गाड़ी चलाने का मजा 

Tata Punch iCNG Rivals: टाटा पंच आईसीएनजी से मुकाबला करने वाली गाड़ियों में हुंडई एक्सटर, मारुति फ्रॉन्क्स, रेनॉ किगर, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

Tata Punch iCNG: टाटा मोटर्स ने आज मार्केट अपनी ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी से लैस टाटा आईसीएनजी एसयूवी को लॉन्च कर, बाजार में खलबली मचा दी. इससे पहले भी टाटा अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज को भी इसी टेक्नोलॉजी के साथ पेश कर चुकी है. कंपनी अपनी इस कार की शुरुआती कीमत 7.10 लाख रुपए एक्स-शोरूम रखी है. इसे तीन वेरिएंट- प्योर, एडवेंचर और एकम्पलिश्ड में खरीदा जा सकेगा.

टाटा ने अपनी इस कार को ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है, जिसमें हर एक की कपैसिटी 30 लीटर तक की है. इन दोनों सिलेंडर को लगेज एरिया के नीचे रखा गया है और इसके बाद भी इसमें 210 लीटर का अच्छा स्पेस मौजूद है. इसका पिछला बॉडी स्ट्रक्चर और 6 पॉइंट मॉउंटिंग सिस्टम, इसमें दिए गए सीएनजी सिलिंडर को और ज्यादा क्रैश सेफ्टी देने का काम करता है. इसके अलावा इसमें डायरेक्ट सीएनजी स्टार्ट के साथ एडवांस्ड सिंगल ईसीयू मौजूद है. 


Tata Punch iCNG Launched: डबल-सीएनजी सिलेंडर के साथ लॉन्च हुई टाटा पंच आईसीएनजी, अब आएगा गाड़ी चलाने का मजा 

टाटा पंच iCNG सेफ्टी फीचर्स 

इस कार में एक माइक्रो स्विच दिया गया है. जो सीएनजी डलवाते समय कार को बंद रखने के लिए एक माइक्रो-स्विच दिया गया है. साथ ही इसे थर्मल इंसीडेंट प्रोटेक्शन मिला है, जिसके चलते कुछ गड़बड़ी होने पर ऑटोमेटिक रूप से बंद हो जाती है और और सिलेंडर से गैस अपने आप बाहर निकल जाती है.

टाटा पंच iCNG इंजन 

टाटा की इस एसयूवी में 1.2-l 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 hp की मैक्सिमम पावर और 113 NM का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है. सीएनजी पर ये कार 6,000 rpm पर 72 hp की मैक्सिमम पावर और 3,230 rpm पर 103 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, वहीं इसके सीएनजी वैरिएंट में केवल 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है. 


Tata Punch iCNG Launched: डबल-सीएनजी सिलेंडर के साथ लॉन्च हुई टाटा पंच आईसीएनजी, अब आएगा गाड़ी चलाने का मजा 

टाटा पंच iCNG डिजाइन  

इसमें अब वॉयस असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट सीट आर्मरेस्ट, यूएसबी सी टाइप चार्जर और एक शार्क फिन एंटीना दिया गया है. इसके अलावा ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, एंड्रॉइड, ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला हरमन 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी मौजूद है. 


Tata Punch iCNG Launched: डबल-सीएनजी सिलेंडर के साथ लॉन्च हुई टाटा पंच आईसीएनजी, अब आएगा गाड़ी चलाने का मजा 

ट्विन सिलिंडर से लैस हुईं ये चरों कारें

टाटा ने अपनी गाड़ी में ट्विन सिलिंडर टेक्नोलॉजी को अपनी अल्ट्रोज के जरिये मई में लॉन्च किया था. लेकिन अब कंपनी ने अपनी टाटा पंच iCNG लॉन्चिंग के साथ टाटा पंच, टाटा टिगोर (शुरुआती कीमत 7.8 लाख रुपए एक्स-शोरूम) और टाटा टियागो (शुरुआती कीमत 6.55 लाख रुपए एक्स-शोरूम) को भी ट्विन-सिलिंडर टेक्नोलॉजी के साथ पेश कर दिया. वहीं टाटा टियागो और टिगोर अपने सेगमेंट की पहली गाड़ियां हैं, जो पेट्रोल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध हैं.  


Tata Punch iCNG Launched: डबल-सीएनजी सिलेंडर के साथ लॉन्च हुई टाटा पंच आईसीएनजी, अब आएगा गाड़ी चलाने का मजा 

इनसे होगा मुकाबला 

टाटा पंच आईसीएनजी से मुकाबला करने वाली गाड़ियों में हुंडई एक्सटर, मारुति फ्रॉन्क्स, रेनॉ किगर, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू जैसी गाड़ियां शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें :- 2024 टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो हुई पेश, जानिए इंटीरियर और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 सुरक्षित है या नहीं? अब देशभर के शोरूम पर मिलेगा हर सवाल का जवाब
E20 सुरक्षित है या नहीं? अब देशभर के शोरूम पर मिलेगा हर सवाल का जवाब
जाम में फंस गए तो कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना क्लच हो जाएगा खराब
जाम में फंस गए तो कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना क्लच हो जाएगा खराब
Driving Car With Slippers: चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget