एक्सप्लोरर

2023 Tata Harrier: लॉन्चिंग से पहले लीक हुई नई टाटा हैरियर के सभी वेरिएंट्स की डिटेल्स, जानिए क्या कुछ है खास

2023 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट में नए रियल ड्राइविंग एमिशन मानदंडों के अनुसार अपग्रेड किया गया 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, क्रायोटेक डीजल इंजन मिलेगा.

2023 Tata Harrier: टाटा मोटर्स जल्द ही हैरियर और सफारी एसयूवी को मिडलाइफ अपग्रेड देने वाली है. इन दोनों कारों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. साथ ही कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन को नए डार्क रेड एडिशन में उतारा जाएगा. अब 2023 Tata Harrier के सभी वेरिएंट के फीचर्स इंटरनेट पर सामने आ गए हैं.

यह कार 5 कलर स्कीम में आएगी, जिसमें रॉयल ब्लू, ट्रॉपिकल मिस्ट, कैलीप्सो रेड, डेटोना ग्रे और ऑर्कस व्हाइट शामिल हैं. इसके अलावा, इस SUV को डार्क और रेड डार्क एडिशन में भी उतारा जाएगा. नई हैरियर XE, XM, XMS, XT+, XZ, XZ+ और XZA जैसे 7 वेरिएंट्स में पेश की जाएगी. 

हैरियर एक्सई वेरिएंट

यह इस कार का एंट्री-लेवल वैरिएंट होगा. इसमें रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, पावर विंडो, ओवर मिटिगेशन, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर के साथ डीआरएल, टिल्ट एंड टेलिस्कोपिक एडजस्टेब स्टीयरिंग, डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे. 

हैरियर एक्सएम 

नई हैरियर के एक्सएम वेरिएंट में एक्सई+ के सभी फीचर्स के साथ 4 स्पीकर और 2 ट्वीटर, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, 3 ड्राइव मोड हैं - इको, सिटी और स्पोर्ट, 7 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, फॉग लैंप, पावर्ड ओआरवीएम, रियर वाइपर और वेहर और  हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे  फीचर्स मिलेंगे. 

हैरियर एक्सएमएस/एक्सएमएएस 

इस कार के एक्सएमएस वेरिएंट में एक्सएम के सभी फीचर्स के साथ ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट वाला 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, रिवर्स कैमरा, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, रेन सेंसिंग वाइपर और 6 भाषाओं में 200 से ज्यादा वॉयस कमांड के फीचर्स शामिल हैं. 

हैरियर XT+/XTA+ 

इस वैरिएंट में एक्सएमएस के फीचर्स के अलावा सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, ऑटोमेटिक एसी, पुश बटन स्टार्ट, क्रूज़ कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर और कप होल्डर्स के साथ रियर आर्मरेस्ट और ड्राइवर सीट के लिए लम्बर सपोर्ट और 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे.  

हैरियर XT+/XTA+ डार्क एडिशन 

इसमें ओबेरॉन ब्लैक पेंट स्कीम और नए स्टाइल वाले 17-इंच चारकोल ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे. 

हैरियर XZ/XZA 

इस वैरिएंट में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, छह एयरबैग्स, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स, Xenon HID प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फॉग लाइट्स, ओक ब्राउन इंटीरियर अपहोल्स्ट्री थीम, 9-स्पीकर JBL म्यूजिक सिस्टम, शार्क-फिन एंटीना और नॉर्मल, रफ और वेट जैसे तीन टेरेन मोड्स भी मिलेंगे. 

हैरियर XZ+/XZA+ 

हैरियर के इस वैरिएंट में iRA कनेक्टेड कार टेक, पैनिक ब्रेक अलर्ट, ड्राइवर डोज-ऑफ वार्निंग, 17-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, डिस्क ब्रेक, वायरलेस फोन चार्जर, मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ 6-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ EPB, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स मिलेंगे. 

हैरियर XZ+/XZA+ डार्क एडिशन

इस वेरिएंट को ओबेरॉन ब्लैक पेंट स्कीम में फ़िनिश दिया गया है. इसमें ब्लैकस्टोन इंटीरियर थीम है. इसमें ब्लू ट्राई-एरो के साथ नप्पा ग्रेनाइट ब्लैक लेदर सीट्स और चारकोल ब्लैक फिनिश वाले 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलेंगे. 

हैरियर XZ+/XZA+ रेड डार्क 

इस वैरिएंट में जिरकॉन रेड एक्सेंट के साथ पियानो ब्लैक ग्रिल, डायमंड कट के साथ नए 18-इंच चारकोल ब्लैक अलॉय व्हील, कार्नेलियन रेड इंटीरियर थीम, रेड ब्रेक कैलीपर्स, डायमंड-स्टाइल क्विल्टिंग के साथ कार्नेलियन रेड लेदरेट सीट, हेडरेस्ट पर 'डार्क' लोगो देखने को मिलेगा.  

हैरियर XZA+ (O)

यह नई हैरियर का टॉप-एंड वैरिएंट होगा, जो ADAS तकनीक से पास होगी. इसमें ADAS के साथ ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, फ्रंट कॉलिजन अलर्ट, रियर कॉलिजन अलर्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, डोर ओपन अलर्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन चेंज अलर्ट और हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे.  

कैसा होगा इंजन?

2023 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट में नए रियल ड्राइविंग एमिशन मानदंडों के अनुसार अपग्रेड किया गया 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, क्रायोटेक डीजल इंजन मिलेगा. यह इंजन 170 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टार्क जेनरेट करने में सक्षम होगा. ट्रांसमिशन विकल्पों में इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें :- भारत में भी आने वाली है होंडा की पहली एसयूवी, जानिए इसमें क्या होगा खास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget