एक्सप्लोरर

Tata Altroz Diesel: बंद होगा टाटा अल्ट्रोज का डीजल वेरिएंट, सीएनजी वेरिएंट में आएगी टाटा नेक्सन 

टाटा नेक्सन सीएनजी का मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी से होगा. जिसमें एक 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को सीएनजी किट के साथ जोड़ा गया है. साथ ही इसमें ढेर सारे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं.

Tata Altroz Diesel Discontinue: भारत में हैचबैक, कॉम्पैक्ट एसयूवी और प्रीमियम एसयूवी सहित लगभग सभी सेगमेंट में डीजल इंजन को धीरे धीरे बंद किया जा रहा है. मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स जैसी कार निर्माता कंपनियां अपने सीएनजी पोर्टफोलियो में विस्तार कर रही हैं. टाटा मोटर्स पीवी और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्र ने कहा कि कंपनी सीएनजी को डीजल सेगमेंट से रिप्लेस करेगी. सीएनजी ईंधन न केवल नए उत्सर्जन मानकों का अनुपालन करता है, बल्कि CAFÉ स्कोर को भी कम करता है.

डीजल इंजन बंद कर रही हैं कंपनियां

मारुति सुजुकी, हुंडई, टोयोटा, स्कोडा और फोक्सवैगन ने धीरे-धीरे अपने पोर्टफोलियो से छोटे डीजल इंजन को बंद कर दिया है. लेकिन महिंद्रा और टाटा अभी भी डीजल एसयूवी को पेश कर रहे हैं. टाटा मोटर्स ने BS6 स्टेज 2 मानदंडों को पूरा करने के लिए अपने 1.5L डीजल इंजन को पेश किया है. अल्ट्रोज और नेक्सन में भी यही इंजन मिलता है. कंपनी ने इस  इंजन को BS6 स्टेज 2 के अनुरूप बनाने के लिए SCR का उपयोग किया है. 

अल्ट्रोज और नेक्सन से हट सकता है डीजल इंजन

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा के अपडेटेड बीएस 6 स्टेज II डीजल इंजन को बहुत छोटे से अंतर से नियमों के अनुरूप मंजूरी दी गई है. जिससे इसके डीजल वाले अल्ट्रोज़ और नेक्सन वेरिएंट से बाहर होने की संभावना बढ़ जाती है. नियमों के अगले स्टेज में इसके चलन से बाहर होने की पूरी संभावना है. शैलेश चंद्रा ने खुलासा किया है कि कंपनी ने प्रीमियम हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अन्य कंपनियों के डीजल इंजन के हटने का फायदा उठाया था. 

मिलेगा सीएनजी पावरट्रेन

हाल ही में अल्ट्रोज़ सीएनजी को लॉन्च करने के बाद, टाटा मोटर्स मोटर्स अपनी पंच को भी सीएनजी वर्जन में पेश करेगी, जिसके बाद नेक्सन में भी सीएनजी पावरट्रेन मिलने की संभावना है. नेक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन अगस्त 2023 में बाजार में आने की संभावना है. इसके सीएनजी वर्जन को भी उसी समय लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि हैरियर सीएनजी और सफारी सीएनजी आने संभावना नहीं है.

मारुति सुजुकी ब्रेजा से होगा मुकाबला

टाटा नेक्सन सीएनजी का मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी से होगा. जिसमें एक 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को सीएनजी किट के साथ जोड़ा गया है. साथ ही इसमें ढेर सारे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- फॉक्सवैगन गोल्फ आर 333 लिमिटेड एडिशन का हुआ खुलासा, मिलेगा पॉवरफुल इंजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget