एक्सप्लोरर

Car Engine Care Tips: वाहनों में क्या होता है ईसीयू, इसके खराब होने पर क्यों रहता है आग लगने का डर

Car Care Tips: धुलाई करते वक्त या बारिश के समय किसी भी तरीके से अगर ECU पानी चला गया तो, खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं. ऐसे में शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. जिससे कार में आग भी लग सकती है.

Electronic Control Unit in Vehicle: आजकल लगभग सभी तरह के वाहनों में ECU (Electronic Control Unit) का प्रयोग किया जाने लगा है. इससे प्रदूषण को कम करने में और माइलेज को बेहतर करने में मदद मिलती है. लेकिन आमतौर पर इसकी किसी को फ़िक्र नहीं होती. यहां तक की सर्विसिंग के समय भी इसे चेक नहीं किया जाता. जबकि ये डिवाइस जितना अहम रोल अदा करती है, खराब होने पर उससे ज़्यादा का नुकसान करा सकती है. 

पानी से बचाकर रखें

इस यूनिट से ही कार में इलेक्ट्रिक डिस्ट्रिब्यूट होती है. इसलिए इसमें इलेक्ट्रिक वायर का जमावड़ा होता है और धुलायी करते वक्त या बारिश के समय किसी भी तरीके से अगर इसमें पानी चला गया तो, खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं. ऐसे में शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. जिससे कार में आग भी लग सकती है. कोशिश करें कि, कार धुलते समय इंजन में पानी ना डालें. इंजन में पानी डालने से इसके अलावा भी कई परेशनियां आ सकती हैं. 

कनेक्शन करते वक्त बरतें सावधानी

कभी-कभी चेक करने के लिए बैटरी निकालनी पड़ती है, जिसे वापस लगते वक्त अनजाने में गड़बड़ी हो सकती है. क्योंकि अमूमन सभी को प्लस और माइनस की जानकारी होती है. फिर भी गलती से ही सही, लेकिन गलत कनेक्शन होने पर ECU में खराबी होने के साथ-साथ शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है. इसलिए कनेक्शन करने के बाद एक बार प्लस माइनस को ठीक से चेक करने के बाद ही गाड़ी स्टार्ट करें. 

कम पावर से भी खराब हो सकता है ECU

जब कभी बैटरी में कोई प्रॉब्लम चल रही हो, पुरानी हो गयी हो या फिर खराब हो. ऐसी स्थिति में कार को बार-बार बंद चालू करने से बचना चाहिए. इससे बैटरी के वायर डाइरेक्ट जुड़े होते हैं और ऐसी कंडीशन में लो वोल्टेज सप्लाई होने की वजह से इसमें खराबी होने के चांस ज़्यादा बढ़ जाते हैं. 

यह भी पढ़ें :- टोयोटा की नई MPV कार 'इनोवा हाईक्रॉस' हुई पेश, जानें किससे करेगी मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget