एक्सप्लोरर

Suzuki Gixxer SF 250: KTM Duke को टक्कर देने वाली Suzuki की इस बाइक पर मिल रहे 20 हजार के बेनिफिट्स, यहां जानें डिटेल्स

Auto News: सुजुकी अपनी इन बाइक्स पर ग्राहकों को 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट प्रदान कर रही है. साथ ही लोगों को बाइक खरीदने पर 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी फ्री दी जा रही है.

Suzuki Gixxer SF 250: देश में स्पोर्ट्स बाइक की काफी डिमांड रहती है. वहीं लोग नई बाइक खरीदने पर कई तरह के डिस्काउंट्स की भी डिमांड करते हैं. ऐसे में बाइक निर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकल्स (Suzuki Motorcycles) ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है. इसके तहत सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 (Suzuki Gixxer SF 250) और सुजुकी जिक्सर 250 (Suzuki Gixxer 250) बाइक्स पर लोगों को करीब 20 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

यह कैश डिस्काउंट के रूप में दिया जा रहा है. साथ ही बाइक पर 10 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है. बाजार में यह बाइक केटीएम ड्यूक 250 (KTM Duke 250) बाइक को कड़ा मुकाबला देती है.

ये है ऑफर

दरअसल, सुजुकी अपनी इन बाइक्स पर ग्राहकों को 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट प्रदान कर रही है. साथ ही लोगों को बाइक खरीदने पर 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी फ्री दी जा रही है. साथ ही बाइक के लिए कंपनी 100 फीसदी तक फाइनेंस प्लान का भी ऑफर कर रही है.

क्या है बाइक में खास

सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 और जिक्सर 250 में कंपनी ने 249 सीसी का सिंगल सिलेंडर वाला ऑयल कूल्ड इंजन उपलब्ध कराया है. साथ ही बाइक्स में 6 स्पीड गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. इतना ही नहीं इन बाइक्स में 17 इंच के व्हील के साथ सिंगल डिस्क ब्रेक दिए हैं. वहीं ये डुअल चैनल एबीएस फीचर के साथ आती हैं.

फीचर्स के रूप में बाइक में LCD कंसोल के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है. इसके अलावा इनमें LED हेडलैंप के साथ स्टाइलिश टेल लैंप भी मौजूद है. बाइक में एक बड़ा 12 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया हुआ है.

कीमत

सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1.92 लाख रुपये रखी गई है. वहीं सुजुकी जिक्सर 250 की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1.81 लाख रुपये रखी गई है.

KTM Duke 250 से होता है मुकाबला

केटीएम ड्यूक 250 बाजार में काफी पसंद की जाने वाली बाइक है. इस बाइक में 250 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया गया है. ये इंजन 31 पीएस की मैक्स पावर के साथ 25 एनएम का पीक टॉर्क भी जनरेट करती है. इसके अलावा बाइक में डबल डिस्क ब्रेक के साथ इसका वजन 162.8 किलोग्राम है. वहीं बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया हुआ है जो सुजुकी जिक्सर बाइक से बड़ा है. केटीएम ड्यूक 250 की एक्स शोरूम कीमत 2.41 लाख रुपये रखी गई है.

यह भी पढ़ें: 

BSA Gold Star 650: Royal Enfield को टक्कर देने आ रही बीएसए की नई बाइक, मिलेगा 650 सीसी का इंजन, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget