एक्सप्लोरर

Small Hatchback Cars: हर जगह आसानी से फिट हो जाती हैं ये छोटी कारें, देखिए पूरी लिस्ट

अगर आप भी भीड़ भाड़ में ज्यादा सफर करते हैं और एक नई कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बताने वाले हैं ऐसी कुछ कारों के बारे में जो आसानी से हर जगह फिट हो जाती हैं, जिनकी क़ीमत भी काफ़ी कम है.

Easy Driving Cars: अधिकतर भारतीय सड़कों पर हमेशा जबरदस्त भीड़भाड़ देखने को मिलती है और ऐसी भीड़ के बीच से गाड़ी लेकर निकलना बहुत मुश्किल भरा काम होता है. ऐसे में बड़ी कार चलाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन बाजार में कुछ ऐसी कारें भी मौजूद हैं, जिन्हें भरे ट्रैफिक वाले तंग रास्तों पर चलाना बहुत आसान होता है. तो चलिए देखते हैं इन कारों की लिस्ट. 

मारुति ऑल्टो 800

यह भारत की सबसे सस्ती कारों में से एक है. इसमें 0.8L का एक पेट्रोल इंजन मिलता है. यह 3445mm लंबी, 1515mm चौड़ी है, साथ ही इसका टर्निंग रेडियस 4.6 मीटर का है. इसे कम जगह वाले रास्तों पर चलाना आसान है. इस कार में सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एबीएस और ईबीडी, दो एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह कार सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध है. इसका माइलेज 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर है. इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये है. 

डेटसन रेडी गो

डेटसन रेडी गो को तंग ट्रैफिक में भी चलाया जा सकता है. इस कार में 0.8L और 1.0 L इंजन का विकल्प मिलता है. यह कार 3435 mm लंबी और 1574 mm चौड़ी है और इसका टर्निंग रेडियस भी केवल 4.7 मीटर है. यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में मौजूद है. इसमें रियर पार्किंग सेंसर, बॉडी कलर्ड बंपर, एबीएस, ईबीडी, ओवर स्पीड वार्निंग, ड्राइवर एयरबैग, रियर डोर चाइल्ड सेफ्टी लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं. इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.97 लाख रुपये है.

हुंडई सेंट्रो

इस कार की भी शहर की तंग गलियों में आसानी से चलाया जा सकता है. यह 3610 mm लंबी और 1645 mm चौड़ी है. इसमें एक 1.1L का इंजन लगा हुआ है. साथ ही यह सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये से 6.41 लाख रुपये के बीच है.

मारूति एस प्रेसो

मारुति एस प्रेसो की लंबाई 3565 mm, चौड़ाई 1520mm or ऊंचाई 1567 mm है. इसका टर्निंग रेडियस 4.5 मीटर है. इसमें एक 998 cc का इंजन मिलता है, जो 49 Kw की पॉवर और 89Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इस कार में स्पीड अलर्ट सिस्टम, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, एयरबैग, सेंट्रल लॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.25 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- भारतीय बाजार में इन तीन एसयूवी कारों का है दबदबा, कीमत भी है कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Brezza अब पहले से ज्यादा दमदार, Turbo Engine से लेकर ADAS तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
Maruti Brezza अब पहले से ज्यादा दमदार, Turbo Engine से लेकर ADAS तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
Tata और Hyundai को टक्कर देने Mahindra की नई तैयारी, पहाड़ों में टेस्टिंग करते दिखी दमदार SUV
Tata और Hyundai को टक्कर देने Mahindra की नई तैयारी, पहाड़ों में टेस्टिंग करते दिखी दमदार SUV
Toyota Hyryder को मिलेगी कड़ी टक्कर, 27 KMPL माइलेज वाली नई SUV की होने वाली है एंट्री
Toyota Hyryder को मिलेगी कड़ी टक्कर, 27 KMPL माइलेज वाली नई SUV की होने वाली है एंट्री
36 लाख रुपये की SUV, लेकिन खरीद पाएंगे सिर्फ 85 लोग, Jeep Meridian में क्या है इतना खास?
36 लाख रुपये की SUV, लेकिन खरीद पाएंगे सिर्फ 85 लोग, Jeep Meridian में क्या है इतना खास?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget