एक्सप्लोरर

Skoda Slavia Review: प्रीमियम लुक और फीचर्स की वजह से Honda City, Hyundai Verna और Rapid पर भारी है Skoda Slavia

Skoda Slavia Review: Skoda Slavia जल्द ही लॉन्च होने वाली है. यह एक नई मिडसाइज सेडान होगी. जो कंपनी की पहले से मौजूद रैपिड कार (Skoda Rapid) की जगह लेगी. जानते हैं इस कार में क्या होगा खास.

Skoda Slavia Review: स्कोडा (Skoda) की स्लाविया (Slavia) जल्द ही लॉन्च होने वाली है. यह एक नई मिडसाइज सेडान (Midsize Sedan) होगी जो कंपनी की पहले से मौजूद रैपिड कार (Skoda Rapid) की जगह लेगी. आज हम नई स्लाविया (Skoda Slavia) की तुलना सेडान सेगमेंट में मौजूद इसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी की कार होंडा सिटी (Honda City), हुंडई वरना (Hyundai Verna) और अन्य से करेंगे. हम ये भी बताएंगे कि स्लाविया मॉडल रैपिड कार से कितनी अलग है.

लंबाई और चौड़ाई में कौन आगे

अगर लंबाई (Length) की बात करें तो इसमें होंडा सिटी सबसे आगे है. इसके बाद स्कोडा की स्लाविया और वरना का नंबर आता है, जबकि रैपिड लंबाई में सबसे छोटी है. चौड़ाई (Wider) के मामले में स्लाविया पहले नंबर पर है. इसके बाद होंडा सिटी और वरना कार का नंबर आता है. रैपिड चौड़ाई में भी सबसे कम है. डिजाइन के लिहाज से स्लाविया क्रोम ग्रिल और बड़े हेडलैंप के साथ होंडा सिटी और वरना से ज्यादा बेहतर और प्रीमियम नजर आती है. हालांकि इन सभी कारों में 16 इंच का व्हील्स और एलईडी DRLs दिया गया है.


Skoda Slavia Review: प्रीमियम लुक और फीचर्स की वजह से Honda City, Hyundai Verna और Rapid पर भारी है Skoda Slavia

ये भी पढ़ें : Hyundai Creta हुई महंगी, ये रही कार की नई प्राइस लिस्ट

स्पेस में कौन किस पर भारी

स्लाविया (Slavia) में सबसे लंबा व्हीलबेस है और इससे साफ होता है कि इसमें बहुत अच्छा लेगरूम है. इसमें पिछली सीट वाले हिस्से में भी काफी स्पेस (Space) दिया गया है. इससे अलग हवादार केबिन के मामले में होंडा सिटी अभी भी सबसे अच्छी है और ज्यादा स्पेस वाली कार है. वरना की बात करें तो यह ज्यादा कॉम्पैक्ट (Compact Car) है और चार पैसेंजर के लिए बेहतरीन है. अगर स्लाविया की तुलना  रैपिड से करें तो स्पेस के मामले में स्लाविया बहुत आगे है. स्लाविया का बूट स्पेस (Boot Space) भी इन सभी कारों से अधिक है. बूट स्पेस में स्लाविया के बाद होंडा सिटी और वरना का नंबर आता है.


Skoda Slavia Review: प्रीमियम लुक और फीचर्स की वजह से Honda City, Hyundai Verna और Rapid पर भारी है Skoda Slavia

ये भी पढ़ें : Car Driving Tips: सुरक्षित कार ड्राइव करनी है तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, रहेंगे सेफ

फीचर्स

स्कोडा की रैपिड में मॉडर्न दिखने वाले केबिन और टेक्नोलॉजी का अभाव था, जिसे स्लाविया में दूर किया गया है. स्लाविया कई नए फीचर्स के साथ आएगी और होंडा सिटी और वरना आदि से कॉम्पिटिशन करेगी. स्लाविया में इनबिल्ट सिम के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया है जो बिल्कुल होंडा सिटी और वरना की तरह है. नई स्लाविया में होंडा सिटी और वरना की तरह ही सनरूफ भी दिया गया है. स्लाविया में 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, रियर कैमरा, टच आधारित क्लाइमेट कंट्रोल और हवादार सीटें भी दी गईं हैं. अगर वरना की बात करें तो इसमें एयर प्यूरीफायर के साथ-साथ रियर व्यू कैमरा ओर हवादार सीट जैसे फीचर्स हैं. होंडा सिटी में हवादार सीटें नहीं हैं, लेकिन लेन वॉच तकनीक इसे खास बनाती है.


Skoda Slavia Review: प्रीमियम लुक और फीचर्स की वजह से Honda City, Hyundai Verna और Rapid पर भारी है Skoda Slavia

इंजन

होंडा सिटी में 1.5 लीटर डीजल और पेट्रोल के साथ-साथ सीवीटी ऑटोमैटिक प्राप्त करने वाले इंजन का विकल्प मिलता है. वरना 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल सहित दो पेट्रोल इंजनों के साथ सबसे बेहतर है. इसके दोनों इंजनों में 1.5 लीटर के साथ सीवीटी ऑटो और 1.0 लीटर के साथ 7-स्पीड डीसीटी का विकल्प मिलता है. वरना में 1.5 लीटर डीजल ऑटोमैटिक का भी ऑप्शन है. रैपिड में शुरू में डीजल ऑटोमैटिक इंजन का ऑप्शन दिया गया था लेकिन बाद में मैनुअल के साथ केवल टर्बो पेट्रोल का ही ऑप्शन इसमें बचा. अब बात अगर स्कोडा स्लाविया के इंजन की करें तो इसमें 1.0 लीटर और 1.5 लीटर सहित दो टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन होगा. दोनों इंजनों में मैनुअल के साथ एक ऑटोमेटिक ऑप्शन भी मिलेगा, जिसमें 1.0 लीटर का टॉर्क कन्वर्टर ऑटो होगा. जबकि 1.5 लीटर में दोनों पर पैडल शिफ्टर्स के साथ डीएसजी ऑटो मिलेगा.

कीमत

होंडा सिटी की कीमत 11 से 15 लाख रुपये है, जो इस कैटेगरी में सबसे अधिक है. वरना की कीमत 9.3 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच है. स्कोडा की रैपिड की कीमत 8-13 लाख रुपये है. वहीं स्लाविया निश्चित रूप से अधिक प्रीमियम होगी, लेकिन इसकी कीमत इसके प्रतिद्वंद्वियों के समान ही होगी. इसकी कीमत 11-15 लाख रुपये के बीच हो सकती है. कुल मिलाकर स्लाविया आकर्षक और प्रीमियम दिखने के साथ ही टर्बो पेट्रोल मोटर्स की वजह से भी इन सब में सबसे बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget