एक्सप्लोरर

Skoda ने बढ़ाए अपनी इन दो कारों के सेफ्टी फीचर्स, बेस वेरिएंट में भी मिलेंगे 6 एयरबैग

स्कोडा लगातार कुशाक और स्लाविया को कई स्टेप्स में नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रही है, और बाद में इनमें 360-डिग्री कैमरा सहित ADAS सूट भी पेश किए जाने की उम्मीद है.

Skoda Auto: दिग्गज कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने अपनी दो कारों को अपडेट किया है, जिसमें स्लाविया और कुशाक शामिल हैं. इन दोनों मॉडल्स में अब से स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलेंगे. स्कोडा ने इनकी कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी की है. प्राइस की बात करें तो कुशाक अब 11.99 लाख रुपये से 19.79 लाख रुपये के बीच है, जबकि स्लाविया की एक्स शोरूम कीमत 11.63 लाख रुपये से 18.83 लाख रुपये के बीच है.

इन दोनों कारों में क्या है नया?

अभी तक, स्लाविया और कुशाक दोनों मॉडल्स में केवल टॉप-स्पेक स्टाइल वेरिएंट में ही 6 एयरबैग मिलते थे, जबकि लोअर एम्बिशन, ओनिक्स और एक्टिव वेरिएंट केवल दो एयरबैग के साथ बाजार में मौजूद थे. अपडेट के बाद अब दोनों मॉडलों में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग दिये जाएंगे. अब एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमतों में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. दोनों मॉडलों के मोंटे कार्लो, स्टाइल एडिशन और एलिगेंस एडिशन जैसे स्पेशल एडिशन वेरिएंट में पहले से ही 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं.

Skoda ने बढ़ाए अपनी इन दो कारों के सेफ्टी फीचर्स, बेस वेरिएंट में भी मिलेंगे 6 एयरबैग

सेफ्टी फीचर्स 

कुशाक और स्लाविया दोनों ही कारों को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है, जिन्होंने सिर्फ अपने डुअल एयरबैग-स्पेक वेरिएंट के साथ यह रेटिंग हासिल की है. दोनों मॉडलों में एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स के तौर पर स्टैंडर्ड तौर पर ESC, मल्टी कोलिजन ब्रेकिंग सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ब्रेक असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं.

भारत में कुशाक का मुकाबला में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट जैसी कारों से होता है. जिनमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं. लेकिन मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइडर और एमजी एस्टर में यह फीचर स्टैंडर्ड नहीं है. जबकि स्लाविया के कंप्टीटर्स में हुंडई वरना और होंडा सिटी दोनों में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं. कुशाक और स्लाविया दोनों के फॉक्सवैगन डेरिवेटिव, यानि टाइगुन एसयूवी और वर्टस सेडान, को स्टैंडर्ड तौर 6 एयरबैग के साथ अपडेट किया जाना बाकी है.

Skoda ने बढ़ाए अपनी इन दो कारों के सेफ्टी फीचर्स, बेस वेरिएंट में भी मिलेंगे 6 एयरबैग

मैकेनिकल तौर पर नहीं हुआ है कोई बदलाव

कुशाक और स्लाविया में 115hp, 150Nm, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है जो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक से जुड़ा है, जबकि दूसरा 150hp, 250Nm, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स से जुड़ा है.

स्कोडा लगातार कुशाक और स्लाविया को कई स्टेप्स में नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रही है, और बाद में इनमें 360-डिग्री कैमरा सहित ADAS सूट भी पेश किए जाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें -

फीचर्स शानदार, माइलेज असरदार...दमदार फ्यूल एफिशिएंसी के साथ मिल जाएंगी ये पेट्रोल कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget