एक्सप्लोरर

Skoda India New Suv: स्कोडा इंडिया ने किया नया एसयूवी मॉडल लाने का ऐलान, K और Q एल्फाबेट से है खास कनेक्शन

Skoda India New Suv: Skoda Enyaq EV की लॉन्चिंग के साथ ही स्कोडा इंडिया ने नई एसयूवी लाने का ऐलान कर दिया है, जिसे भारत में साल 2025 में लाने की तैयारी की जा रही है.

Skoda India New Suv: स्कोडा ने आज मंगलवार को भारत में इलेक्ट्रिक एन्याक एसयूवी लॉन्च की है. साथ ही नई सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी लाने का भी ऐलान कर दिया है. ये नई कार स्कोडा कुशाक के अंडर लॉन्च होगी. स्कोडा ऐसी दूसरे कार लाने जा रही है, जिसका मॉडल चार मीटर की लंबाई का होगा. इसके नए मॉडल का नाम अभी सामने नहीं आया है. लेकिन, इसके नए मॉडल के नाम के लिए कार निर्माता पोलिंग करने वाले हैं.

2025 में होगी लॉन्च

स्कोडा इंडिया नई सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी को भारत में लाने की तैयारी में है. आज इलेक्ट्रिक एन्याक एसयूवी की लॉन्चिंग के साथ ही एक और एसयूवी कार लाने की बात मेकर्स ने कही. साल 2025 में इस कार को भारत में उतारने की तैयारी है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये स्कोडा की सबसे अफोर्डेबल कार में से होगी.

चार मीटर होगी लंबाई

स्कोडा का ये नया मॉडल चार मीटर लंबाई का होने वाला है. इस लेंथ का ये स्कोडा का दूसरा मॉडल है. इससे पहले फैबिया हैचबैक को स्कोडा ने चार मीटर लेंथ का बनाया था. स्कोडा का ये मॉडल हैचबैक नहीं, बल्कि एसयूवी में लॉन्च होगा.

नई एसयूवी का होगा ये नाम

स्कोडा ने अभी अपने नए मॉडल का नाम नहीं सोचा है. लेकिन, नए मॉडल के नाम के लिए एक पोल रखा है. स्कोडा कंपनी चाहती है कि इस नई लॉन्च होने वाली एसयूवी के नाम में K और Q एल्फाबेट जरूर आए. कंपनी ने Kushaq मॉडल की तर्ज पर ये नाम सोचा है.

कार के नाम के लिए रखा पोल

कार कंपनी ने नई एसयूवी के लिए कुछ नामों की पेशकश की है. इसमें Kwiq, Kymaq, Kylaq, Kariq और Kyroq ये सभी नाम शामिल हैं. कंपनी नई एसयूवी के नाम को लेकर पोल रखेगी. इसके बाद ही कार के नाम को फाइनल किया जाएगा.

कई कारों को देगी टक्कर

स्कोडा की ये नई एसयूवी कई कारों को टक्कर देने वाली है. इसी कैटेगरी में टाटा नेक्सोन, द हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट का नाम शामिल है. कार निर्माता ने बताया कि इस नए मॉडल के इंजन में Kushaq की तरह टर्बो पेट्रोल 1.0 लिया गया है. साथ ही बताया कि इस नई एसयूवी में अपनी राइवल कार से ज्यादा फीचर्स होंगे.

नई एसयूवी का प्राइस

स्कोडा की इस नई एसयूवी को अफोर्डेबल बताया गया है. साथ ही इसकी कीमत 9 से 14 लाख रुपये के बीच हो सकती है, जो कि Kushaq की कीमत से कम है.

ये भी पढ़ें:

Mahindra Thar EV: भारतीय बाज़ार में होगी इलेक्ट्रिक थार की धमाकेदार एंट्री, मिलेगी 400 km से ज्यादा की रेंज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sedan खरीदनी है? जानें होंडा City और Slavia में कौन है पैसा वसूल
Sedan खरीदनी है? जानें होंडा City और Slavia में कौन है पैसा वसूल
किन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पेट्रोल कार का माइलेज? जानें डिटेल
किन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पेट्रोल कार का माइलेज? जानें डिटेल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
कार में फोन चार्ज करते हैं? ये गलती पड़ सकती है भारी
कार में फोन चार्ज करते हैं? ये गलती पड़ सकती है भारी

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget