एक्सप्लोरर

Simple One vs Ola S1: सिंपल वन या ओला एस1 कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर, यहां समझ लीजिये

Electric Scooter Comparison: सिंपल वन या ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर, दोनों में कौन सा ऑप्शन बेहतर है, आगे हम इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं.

Electric Scooters: हाल ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में लगभग तीन साल की देरी के साथ, नए इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन की एंट्री हुई है. जो 6 जून से ग्राहकों के हाथ में होगा. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.45 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गयी है. आगे हम इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना ओला एस1 से करने जा रहे हैं, जोकि अपने सेगमेंट में पहले नंबर पर काबिज है.

डिजाइन

अगर सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिजाइन की बात करें तो, ये दिखने में एथर 450 के जैसा है. इसमें पतले से फ्रंट डिजाइन के साथ इसकी हेडलाइट को भी ट्राईएंगुलर आकर दिया गया है. इसके अलावा इसमें स्लीक डीआरएल्स भी देखने को मिलते हैं.

वहीं ओला अपनी यूनिक डिजाइन के साथ मौजूद है. जिसमें अलग डिजाइन की घुमावदार  हेडलाइट सेटअप, लो स्लंग डिजाइन और वाइब्रेंट कलर के साथ उपलब्ध है. हालांकि ओला एस1 को किसी परिचय की जरुरत नहीं है. चाहे वह कितनी भी दूर खड़ा हो उसे आसानी से पहचाना जा सकता है. जहां सिंपल वन स्पोर्टी लुक देता है, वहीं ओला एस1 क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न डिजाइन का एहसास कराता है.

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

2021 में सिंपल वन के डेब्यू के बाद, 2022 में और फिर 2023 में इसकी बैटरी को अपग्रेड किया जा चुका है, जोकि अब एक हाइब्रिड सेटअप के साथ मौजूद है. जिसमें एक फिक्स और दूसरा रिमूवल सेटअप ऑप्शन है. सिंपल वन में 5kWh का बैटरी सेटअप दिया गया है, जिसके लिए कंपनी 212 किमी तक की रेंज का दावा कर रही है. इसकी टॉप स्पीड 105 किमी/घंटा है, जबकि ये 2.7 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम है.

इसकी फिक्स्ड बैटरी को 3 घंटा 47 मिनट्स में फुल चार्ज किया जा सकता है. इसकी रिमूवल बैटरी को कहीं भी चार्ज किया जा सकता है, जिसमें 2 घंटे और 7 मिनट का समय लगता है.

ओला एस1 प्रो की बात करें तो, इसमें नॉन रिमूवल 4 kWh का बैटरी सेटअप मिलता है. जिसकी रेंज 181 किलोमीटर तक की है. इसकी टॉप स्पीड 116 किमी/घंटा की है और ये 2.9 सेकण्ड्स में 40 की स्पीड पकड़ने में सक्षम है. इसकी बैटरी को 6 घंटे और 30 मिनट्स में फुल चार्ज किया जा सकता है.

फीचर्स

दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के फीचर्स की बात करें तो, दोनों ही स्कूटर को लेटेस्ट फीचर से लैस किया है.

ओला या सिंपल वन?

दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में से बेहतर च्वाइस की बात करें तो, ओला पहले से बाजार में मौजूद है, जोकि इसका एडवांटेज है. जबकि सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्कूटर पर परफॉर्मेंस देखना बाकी है. इसलिए फिलहाल ओला को बेहतर विकल्प कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Ola S1 AIR: जुलाई से शुरू होगी ओला एस1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी, आते ही इन टू-व्हीलर से लेगा पंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget