एक्सप्लोरर

Electric Scooter: जल्द लॉन्च हो सकता है सिंपल एनर्जी वन इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसमें क्या कुछ होगा खास

सिंपल एनर्जी वन इलेक्ट्रिक स्कूटर से मुकाबला करने वालों में ओकाया फास्ट एफ3, आईवूमि जीट एक्स के अलावा, इसका मुकाबला मई 2023 में लॉन्च होने वाले होंडा एक्टिवा 7G के साथ भी होगा.

Upcoming Electric Scooter: बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप सिंपल एनर्जी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन को कमर्शियली अप्रैल के आखिर तक लॉन्च कर सकता है. इस स्कूटर को सबसे पहले 2021 में 1.09 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत में पेश किया गया था, हांलाकि अब इस स्कूटर की कमर्शियल लॉन्चिंग के साथ ही इसकी कीमत में कुछ बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. 

आने वाले महीनों में कंपनी अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी फेज वाइज करने पर विचार कर रही है. जिसकी शुरुआत बेंगलुरु के साथ-साथ अन्य शहरों में भी की जा सकती है. वहीं इस स्कूटर का उत्पादन कंपनी के तमिल नाडु में शुरू किये गए नए प्लांट सिंपल विज़न 1.0 में किया जायेगा. जो ग्राहक इस स्कूटर को पहले ही बुक कर चुके हैं, वे बेसव्री से इसका इंतजार कर रहे हैं. हालांकि कंपनी सप्लाई चैन की दिक्कतों और स्कूटर में किसी भी तरह की तकनीकी शिकायत न मिले, ताकि इसकी कमर्शिअल लॉन्चिंग बिना किसी रुकावट के हो सके. इस बात को ध्यान में रखते हुए इसकी डिलीवरी समय पर करने में असफल रही.


Electric Scooter: जल्द लॉन्च हो सकता है सिंपल एनर्जी वन इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसमें क्या कुछ होगा खास

कीमत

कंपनी ने इस स्कूटर के स्टैंडर्ड वेरिएंट को 1.09 लाख रुपये एक्सशोरूम की कीमत पर और इसके रिमूवेबल बैटरी वाले वेरिएंट को 1.45 लाख एक्स-शोरूम की कीमत पर पेश किया था. जिसमें कुछ हजार रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. जिसकी सही जानकारी इसके लॉन्चिंग के समय ही देखने को मिलेगी.

पावर पैक और राइडिंग रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.8kWh का बैटरी पैक दिया जायेगा. फुल चार्ज पर जिसकी राइडिंग रेंज 236 किमी तक की ली जा सकेगी. वहीं इसके दूसरे स्वेपेबल वेरिएंट की राइडिंग रेंज 300 किमी तक की हो सकती है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8.5kW की मोटर मौजूद है, जो 11bhp की पावर और 72NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है.


Electric Scooter: जल्द लॉन्च हो सकता है सिंपल एनर्जी वन इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसमें क्या कुछ होगा खास

फीचर्स

वहीं इसमें दिए गए फीचर्स की बात करें तो, इसमें एलईडी हेडलैंप और टेल लैंप के साथ-साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जिसमें म्यूजिक और कॉल के लिए 4G और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑनबोर्ड नेविगेशन सिस्टम के अलावा अलग-अलग राइडिंग मोड्स की सुविधा भी उपलब्ध है.


Electric Scooter: जल्द लॉन्च हो सकता है सिंपल एनर्जी वन इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसमें क्या कुछ होगा खास

इनसे होगा मुकाबला

सिंपल एनर्जी वन इलेक्ट्रिक स्कूटर से मुकाबला करने वालों में ओकाया फास्ट एफ3, आईवूमि जीट एक्स के अलावा, इसका मुकाबला मई 2023 में लॉन्च होने वाले होंडा एक्टिवा 7G के साथ भी होगा.

यह भी पढ़ें- Price Hike on Hero Bikes: 1 अप्रैल से बड़ी हुई कीमतों के साथ खरीद सकेंगे हीरो के सभी टू-व्हीलर्स, जानें अब 'कितनी ढीली होगी जेब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
Upcoming EVs: सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget