एक्सप्लोरर

Price Hike on Hero Bikes: 1 अप्रैल से बड़ी हुई कीमतों के साथ खरीद सकेंगे हीरो के सभी टू-व्हीलर्स, जानें अब 'कितनी ढीली होगी जेब'

कुछ महीने पहले 1 दिसंबर 2022 में भी कंपनी इंफ्लेनरी कॉस्ट बढ़ने की वजह से अपने टू-व्हीलर की कीमतों में करीब 1,500 रुपए तक की बढ़ोतरी कर चुकी है. जोकि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग थी.

Price Hike on Two-Wheelers: नए आरडीई नॉर्म्स को लागू होने में अब केवल एक हफ्ते का समय ही बचा है. ऐसे में सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों को नए उत्सर्जन नियमों के मुताबिक अपडेट करने और वाहनों की नई कीमतों का एलान करने में लगी हुई हैं. दिग्गज वाहन निर्माता हीरो मोटरकॉर्प भी अपने वाहनों पर 1 अप्रैल से 2% बढ़ोत्तरी के साथ नई कीमतों पर बिक्री करने का एलान कर चुकी है.

अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से बढ़ेंगे दाम

वाहनों पर बढ़ी हुई कीमतें अलग-अलग मॉडल के अलग-अलग वैरिएंट के अनुसार लागू होंगी. कीमतों में बढ़ोत्तरी ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स-2 (OBD-2) नॉर्म्स की वजह से मेकिंग कॉस्ट में हुई वृद्धि को बताया गया है. जिसके बाद देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्प्लेंडर और एचएफ डिल्क्स की कीमतों में लगभग 1,500 रुपए तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है.

दिसंबर 2022 में भी बढ़ायी गयी थी कीमतें

कुछ महीने पहले 1 दिसंबर 2022 में भी कंपनी इंफ्लेनरी कॉस्ट बढ़ने की वजह से अपने टू-व्हीलर की कीमतों में करीब 1,500 रुपए तक की बढ़ोतरी कर चुकी है. जोकि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग थी.

टू-व्हीलर्स के महंगे होने का कारण

कंपनी के मुताबिक, व्हीकल्स रियल-टाइम ड्राइविंग उत्सर्जन (RDE) की निगरानी के लिए एक ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स की जरूरत होती है, जो वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की जानकारी उसी समय देने का काम करती है.

अगले कुछ सालों में 10 लाख से ज्यादा गाड़ियों का उत्पादन

हाल ही में हीरो मोटरकॉर्प की तरफ से की गयी घोषणा के मुताबिक, कंपनी आने वाले 2-3 सालों में 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स का उत्पादन करेगी. वहीं गाड़ियों की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी के असर को कम करने के लिए अपने ग्राहकों के लिए फाइनेंसिंग सोल्यूशन को कंटीन्यू रखेगी.

जल्द पेश होंगी प्रीमियम सेगमेंट बाइक्स

हाल ही में हीरो मोटरकॉर्प ने अमेरिका की दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी जीरो मोटरसाइकिल से समझौता किया है. हीरो मोटरकॉर्प बोर्ड सितंबर 2022 में कैलिफोर्निया स्थित जीरो मोटरसाइकिल में करीब 585 करोड़ रुपए (60 मिलियन अमरीकी डालर) तक के इक्विटी निवेश को मंजूरी दे चुकी है.

यह भी पढ़ें- नए रूप में आएंगी जीएलए और जीएलबी एसयूवी, मर्सिडीज ने किया खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास
Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास
अगर खरीदने का प्लान था तो जान लें, Bajaj की ये बाइक अब नहीं मिलेगी
अगर खरीदने का प्लान था तो जान लें, Bajaj की ये बाइक अब नहीं मिलेगी
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर
क्लासिक लुक, दमदार पावर, लंबी राइड के लिए बेस्ट हैं ये मोटरसाइकिलें
क्लासिक लुक, दमदार पावर, लंबी राइड के लिए बेस्ट हैं ये मोटरसाइकिलें

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget